उफ्फ, ट्रंप की कोई नहीं सुनता! क्या US राष्ट्रपति ने मान ली हार? यूक्रेन युद्ध पर बोले- 'आसान नहीं है, नफरत करते हैं पुतिन-जेलेंस्की'
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा-इजरायल और यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि अपने कार्यकाल में वो अब तक सात युद्ध को समाप्त करा चुके हैं।
Russia-Ukarine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर गाजा-इजरायल और यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि बहुत जल्द इसे खत्म किया जा सकेगा। ट्रंप ने कहा कि मैंने अब तक सात युद्ध सुलझाए हैं और बहुत अंतरराष्ट्रीय संघर्ष में मध्यस्थता की है। गाजा पर भी हम काम कर रहें हैं और पुतिन, जेलेंस्की से भी लगातार बात हो रही है, यकीन है बहुत जल्द इसे भी समाप्त कर लिया जाएगा।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा-इजरायल और यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने दावा किया कि वह इन दोनों वैश्विक संघर्षों को जल्द समाप्त कराने में सक्षम हैं। ट्रंप ने अपने बयान में कहा, "मैंने सात युद्ध सुलझाए हैं, शायद उससे भी ज्यादा। गाजा-इजरायल का मसला जटिल है, लेकिन हम इसे किसी न किसी तरह हल कर लेंगे। साथ ही, यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध पर भी हम काम कर रहे हैं।
पुतिन-जेलेंस्की एक दूसरे से नफरत करते हैं-ट्रंप
ट्रंप ने आगे बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच गहरी दुश्मनी इस वजह से इसे समाप्त करने में मुश्किल आ रही है। पुतिन ने इसे रोकने की प्रक्रिया में मुझे निराश किया है। उन्होंने आगे कहा, "दोनों नेताओं के बीच इतनी नफरत है कि आप यकीन नहीं करेंगे, जिसके चलते हमें थोड़ी परेशानी हो रही है।
मैंने 7 युद्ध अब तक समाप्त करा चुका हूं-ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि विश्व शांति के लिए मुझसे बेहतर काम किसी ने नहीं किया। मुझे शासन में आए हुए आठ महीने से थोड़ा ज्यादा समय से हुआ होगा और मैंने 7 युद्ध अब तक समाप्त करा चुका हूं। इसमें सबसे खतरनाक इजराइल और ईरान जंग था, जिसमें ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों को नष्ट किया गया। इसके अलावा, हम रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। राष्ट्रपति शी और मैंने इस बारे में बात की है, और मुझे विश्वास है कि वह भी इसे पूरा होते देखना चाहेंगे। मुझे लगता है कि वह इसमें हमारी मदद करने के लिए हमारे साथ काम करेंगे।
ट्रंप के दावे में कितनी सच्चाई?
बता दें कि ट्रंप लगातार रूस-युक्रेन को जल्द से जल्द समाप्त करने का दावा करते हैं। इस सिलेसिले में वो दोनों देशों के राष्ट्रपति के साथ कई दौर की बैठक भी की है, मगर अब तक शांति समझौता नहीं हो सका है। बीते दिनों अलास्का में पुतिन और ट्रंप के बीच शिखर सम्मेलन के बावजूद अब तक युद्ध विराम नहीं हो सका है। मगर ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि इजरायल और गाजा के समाधान के लिए काम कर रहे हैं, हम कई संघर्षों को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं, हम इजरायल-गाजा को सुलझा लेंगे, इसी तरह, रूस और यूक्रेन को भी सुलझा लेंगे। फिलहाल, दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ट्रंप वाकई इन युद्धों को खत्म कर पाएंगे।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 20 September 2025 at 07:25 IST