Peace Deal: जंग खत्म, होर्मुज खुला..., US-ईरान ने ऐतिहासिक डील पर किया साइन, जानें 14 पॉइंटस में दोनों देशों के बीच किन-किन बातों पर बनी सहमति

अमेरिका और ईरान के बीच किन-किन बातों पर सहमति बनी है, 14 पॉइंटस में इसकी डिटेल सामने आई है। आइए जानतें है दोनों देशों के बीच डील की बड़ी बातें...

US-ईरान ने ऐतिहासिक डील पर किया साइन, जानें 14 पॉइंटस में दोनों देशों के बीच किन-किन बातों पर बनी सहमति | Image: ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने वर्चुअली एक 14-पॉइंट वाले मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर साइन किए हैं। इसका मकसद दोनों देशों के बीच जारी जंग को खत्म करना, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अंतिम समझौते के लिए 60 दिन की बातचीत प्रक्रिया शुरू करना है। अमेरिका और ईरान के बीच किन-किन बातों पर सहमति बनी है,14 पॉइंटस में इसकी डिटेल सामने आई है। आइए जानतें है दोनों देशों के बीच डील की बड़ी बातें....

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस ऐतिहासिक समझौते के तहत वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा। अमेरिका ईरान को कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में राहत देने पर सहमत हुआ है, जिसके बदले भविष्य की वार्ताओं में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भी शामिल किया जाएगा।

 US-ईरान ने ऐतिहासिक डील पर किया साइन

CNN ने बताया कि अमेरिका ने इस दस्तावेज को ‘संयुक्त राज्य अमेरिका और इस्लामी गणराज्य ईरान के बीच इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन’  (Islamabad Memorandum of Understanding) के रूप में जारी किया है। दोनों देशों के बीच हुए 14-बिंदुओं वाले समझौते का पूरा टैक्सट सामने आ गया है। ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति के MoU पर साइन करने के बाद अमेरिका ने इस सार्वजनिक किया।

June 18, 2026
June 18, 2026

ये 14 पॉइंटस जिस पर दोनों देशों के बीच बनी सहमति

  • दोनों देश सभी मोर्चों पर युद्ध और फायरिंग तुरंत बंद करने पर सहमत हुए।
  • एक-दूसरे पर हमला या धमकी नहीं देंगे।
  • एक-दूसरे की संप्रभुता और सीमाओं का सम्मान करेंगे।
  • 60 दिनों के अंदर अंतिम समझौते पर बातचीत पूरी होगी।
  • अमेरिका 30 दिनों में ईरान पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी खत्म करेगा और अपनी सेना वापस बुलाएगा।
  • ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों का सुरक्षित और मुफ्त आवागमन सुनिश्चित करेगा।
  • अमेरिका ईरान के विकास और पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर की आर्थिक योजना बनाएगा।
  • अमेरिका ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने को तैयार है।
  • ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।
  • दोनों देश फिलहाल स्थिति को वैसी ही बनाए रखेंगे (कोई नया सैन्य या प्रतिबंधात्मक कदम नहीं)।
  • अमेरिका ईरान को तेल निर्यात और बैंकिंग क्षेत्र में छूट देगा।
  • ईरान की फंसी हुई संपत्ति और धन रिलीज किया जाएगा।
  • समझौते के कार्यान्वयन पर एक अंतरराष्ट्रीय निगरानी तंत्र नजर रखेगा।  
  • अंतिम समझौते को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव से मंजूरी दी जाएगी।

ईरान ने डील साइन होने पर जताई खुशी

प्रेस टीवी के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने पुष्टि की कि मेमोरेंडम का टेक्स्ट फाइनल कर लिया गया है और दोनों पक्षों ने इस पर साइन कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि ओमान और दूसरे देशों के साथ कुछ समय से बातचीत चल रही थी और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के प्रबंधन के लिए इंतजामों पर काफी हद तक सहमति बन गई।

यह समझौता मध्य पूर्व में लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। होर्मुज के एक बार फिर से खुलने से वैश्विक तेल व्यापार और क्षेत्रीय स्थिरता पर इसका व्यापक असर पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध हुआ खत्म, MoU पर दोनों देशों ने किया साइन

 

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 June 2026 at 08:54 IST