अपडेटेड 15 February 2026 at 09:18 IST
अमेरिका में 6 दिनों से लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अब मिली लाश, पड़ोसी के दरवाजे पर मिला था लैपटॉप और बैग
अमेरिका के कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद किया गया है। वो 6 दिन से लापता थे।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद किया गया है। वो 6 दिन से लापता थे। कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में केमिकल और बायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। वो 9 फरवरी को लापता हो गए थे।इसे लेकर वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि हमें गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है। इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।
वाणिज्य दूतावास परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है, जिसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की व्यवस्था करना शामिल है। हमारे कांसुलर अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे।
आखिरी बार कैंपस के पास ही दिखे थे साकेत श्रीनिवासैया
बता दें कि साकेत को लापता होने से पहले कैंपस से लगभग एक किलोमीटर दूर आखिरी बार देखा गया था, जिसके बाद अंजा झील और बर्कले हिल्स इलाके के आसपास पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में कैंपस के पास ही टिल्डेन रीजनल पार्क के नजदीक एक आवास के पास उनका पासपोर्ट और लैपटॉप वाला एक बैग भी मिला।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 15 February 2026 at 09:18 IST