'मैं एक बेहतर CEO...',11 दिन बाद Nvidia हेडक्वार्टर में जेन्सेन हुआंग की शानदार वापसी, कर्मचारियों ने किया वेलकेम, तो ट्रंप ने भी जताया भरोसा

कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में स्थित कंपनी के मुख्यालय लौटने पर, एनवीडिया (Nvidia) के सह-संस्थापक और CEO जेन्सेन हुआंग का कर्मचारियों ने शानदार ने स्वागत किया।

'मैं एक बेहतर CEO...',11 दिन बाद Nvidia हेडक्वार्टर में जेन्सेन हुआंग की शानदार वापसी | Image: X

Nvidia के सह-संस्थापक जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) 11 दिन बाद फिर CEO बनकर कंपनी में लौट आए हैं। उनके अचानक इस्तीफे और फिर वापसी के फैसले ने टेक जगत में खासी चर्चा पैदा कर दी है। 23 नवंबर को कंपनी के बोर्ड ने उन्हें दोबारा CEO बनाने का फैसला लिया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड को अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से सुझाव मिले कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी उन पर भरोसा जताया।

23 नवंबर को कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में स्थित कंपनी के मुख्यालय लौटने पर, एनवीडिया (Nvidia) के सह-संस्थापक और CEO जेन्सेन हुआंग का कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। कई कर्मचारी उनके पास पहुंचे और उन्हें गले लगाया। जेन्सेन की शानदार स्वागत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जेन्सेन हुआंग का Nvidia में शानदार स्वागत

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हुआंग का स्वागत करने के लिए कंपनी के मुख्यालय में सैकड़ों कर्मचारी जमा हुए थे। जब यह टेक अरबपति भीड़ के बीच से गुजर रहे थे, तो कर्मचारी खुशी से झूम उठे, तालियां बजाने लगे और कई लोग "जेन्सेन! जेन्सेन! जेन्सेन!" के नारे लगाने लगे।

November 23, 2026

मैं और बेहतर CEO साबित होऊंगा-हुआंग

वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, हुआंग ने एक और मौका देने के लिए कर्मचारियों का धन्यवाद किया और अपनी लीडरशिप को बेहतर बनाने का वादा किया। उन्होंने उत्साहित कर्मचारियों से कहा, "मुझे दूसरा मौका देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। इस बार मैं और बेहतर CEO साबित होऊंगा।"

November 23, 2026

हुआंग ने अपने PC को लेकर क्या कहा?

हुआंग ने हाल के दिनों में कर्मचारियों को हुई परेशानी के लिए माफी भी मांगी और माना कि कंपनी के लिए वह दौर काफी मुश्किल था। एक हल्के-फुल्के पल में, हुआंग ने मजाक करते हुए कहा कि आज काम पर उनकी वापसी का पहला दिन है और उनके पास अभी तक कंप्यूटर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि IT विभाग को उनके लिए एक नया PC (कंप्यूटर) तैयार करना होगा। उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी कर्मचारी हंस पड़े।

डोनाल्ड ट्रंप ने जताया हुआंग पर भरोसा

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की इच्छा के आगे NVIDIA के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स को झुकना ही पड़ा। उनके कहने के करीब 70 घंटे के अंदर दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में से एक NVIDIA ने जेन्सन हुआंग को फिर से प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड डायरेक्टर बनाने का फैसला किया है।

Nvidia के शेयरों में तेजी

हुआंग अब एक बार फिर उसी पद पर लौट आए हैं, जिसे उन्होंने 12 नवंबर को छोड़ दिया था। पद छोड़ने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद उनकी वापसी हो गई है। उनके इस्तीफे के बाद Nvidia के शेयरों में गिरावट आई थी, वहीं वापसी की खबर सामने आते ही शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। उन पर हुए एक्शन के पीछे की वजह एक ऐसी महिला से उनके संबंध बताया जा रहा था, जिसके चीनी खुफिया एजेंसियों से संबंध होने का संदेह था।
 

यह भी पढ़ें: हुआंग की वापसी पर US में भूचाल; डेमोक्रेट्स ने चीन कनेक्शन पर जताई चिंता

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 November 2026 at 13:35 IST