अपडेटेड 11 April 2025 at 07:27 IST

अमेरिका: हैलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 लोगों की मौत, हडसन नदी में गिरा मलवा; हादसे पर राष्ट्रपति ट्रंप ने जताया दुख

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक हेलीकॉप्टर के हडसन नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

Helicopter Crash in NewYork | Image: ANI

Helicopter Crash in New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार, 10 अप्रैल को यहां एक टूरिस्ट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हैलीकॉप्टर क्रैश होकर हडसन नदी में गिर गया। पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ये यह चक्कर खाते हुए सीधे नदी में समा गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि एक यात्री हेलीकॉप्टर के हडसन नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों में एक पायलट और स्पेन से आया एक परिवार शामिल था। यह एक टूरिस्ट हेलीकॉप्टर था जो टूर कंपनी न्यूयॉर्क हेलीकॉप्टर चार्टर द्वारा संचालित था। 

क्रैश होकर हडसन नदी में गिरा हेलीकॉप्टर

इस हादसे का कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। वीडियो में हेलीकॉप्टर को नियंत्रण खोने के बाद हडसन नदी में गिरते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में हेलीकॉप्टर पानी में पूरी तरह से समाता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसे में मरने वाले सभी 6 लोग एक ही परिवार के थे। 

स्पेन से न्यूयॉर्क घुमना आया था परिवार

न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि दोपहर 3:17 बजे पियर ए पार्क में न्यू जर्सी तट के पास हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना मिला। रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले पुलिस ने चार लोगों को पानी से बाहर निकाला और FDNY ने दो लोगों को बाहर निकाला। हेलीकॉप्टर में सवार चार लोगों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मरने वाले सभी एक परिवार थे और स्पेन से न्यूयॉर्क घुमने आए थे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हादसे पर जताया दुख

हादसे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा दुर्घटना के कारणों का जल्द ही पता लगाया जाएगा। हादसे का जो वीडियो सामने आया है वो भयावह है। ईश्वर पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों को साहस दें। परिवहन सचिव सीन डफी और उनके कर्मचारी इस पर काम कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: इन 7 देशों के पास नहीं अपनी कोई सेना, फिर कैसे होती है सुरक्षा?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 April 2025 at 06:52 IST