अपडेटेड 14 July 2024 at 18:31 IST

इंदिरा गांधी, बेनजीर भुट्टो से शिंजो आबे तक... जब दिग्गज नेताओं पर फायरिंग से कांपी दुनिया

Trump Attack News: पहले भी कई बड़े नेताओं पर जानलेवा हमले की घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को स्तब्ध करके रख दिया।

जब दिग्गज नेताओं पर हुए हमले | Image: PTI, X, AP

Donald Trump Attack News: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी। पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चली, जो उनके कान को छूकर निकल गई। एक-दो इंच भी इधर-उधर होने पर पूर्व राष्ट्रपति की जान पर बड़ा खतरा हो सकता था।

डोनाल्ड ट्रंप पर हुए इस हमले ने हर किसी को हैरान किया है। वैसे इनसे पहले भी दुनियाभर में कई बड़े नेताओं पर जानलेवा हमले की घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को स्तब्ध करके रख दिया। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही घटनाओं पर...

स्लोवाकिया के पीएम पर हमला

मई महीने में ही स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको पर जानलेवा हमला हुआ था। उनपर कई राउंड गोलियां चलाई गई थीं। एक सांस्कृतिक केंद्र में बैठक के बाद उन पर ये हमला हुआ था। अटैक के बाद पीएम को एयरलिफ्ट कर बंस्का बायस्ट्रिका के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां उनका इलाज अब भी चल रहा है।

इमरान खान पर चली गोली

पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान पर नवंबर 2022 में एक रैली के दौरान हमला हुआ था। हमलावरों ने उन पर गोली चलाई, जो 
उनके पैर में जा लगी थीं। अटैक के फौरन बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

शिंजो आबे की हत्या

जुलाई 2022 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या की गई थी। शिंजो आबे एक रैली कर रहे थे, उसी दौरान उन पर गोलियां चलाई गई। इस दौरान एक गोली सीने के पार निकली, तो दूसरी उनकी गर्दन पर लगी थीं। इस घटना ने पूरी दुनिया को हैरान करके रख दिया था।

बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या

साल 2007 में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या हुई थीं। भुट्टो पाक की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। वह रावलपिंड़ी में एक चुनावी रैली से वापस आ रही थीं, इसी दौरान उन पर अटैक हुआ था। हमलावर उनके पास आया और गोली चलाई।

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज का मर्डर

हैती के 43वें राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज की हत्या जुलाई 2021 में हुई थी। उनके निजी आवास पर 28 भाड़े के सैनिकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। मामले को लेकर की गई जांच में खुलासा हुआ कि उनके मर्डर की साजिश किसी ओर ने नहीं उनकी ही पत्नी मार्टिन मोइज ने रची थी। पूर्व प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ के साथ मिलकर उन्होंने ये पूरी हत्या की प्लानिंग की।

इंदिरा गांधी की हत्या

साल 1984 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके ही अंगरक्षकों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। 31 अक्टूबर 1984 को घटी इस घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। 

यह भी पढ़ें: हत्या की साजिश थी या ट्रंप का 'खेला'? सोशल मीडिया पर उफान मचा रही ये थ्योरी; समझिए पूरा मामला

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 14 July 2024 at 16:48 IST