अपडेटेड 15 February 2024 at 23:46 IST
डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, US के इतिहास में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति पर चलेगा Criminal Trial
अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति पर मुकदमा चला है। न्यूयॉर्क में हश मनी केस में डोनाल्ड ट्रम्प का मुकदमा 25 मार्च से शुरू होगा।
अमेरिका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति पर मुकदमा चलेगा। न्यूयॉर्क में हश मनी केस में डोनाल्ड ट्रम्प का मुकदमा 25 मार्च से शुरू होगा।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पोर्न स्टार को गलत तरीके से पैसे देने का आरोप है। डोनाल्ड ट्रंप पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिसके खिलाफ क्रिमिनल केस चलाया जाएगा। यह फैसला तब आया, जब न्यायाधीश ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को हश मनी केस के संबंध में अपने खिलाफ आरोपों को रद्द करने के ट्रम्प के प्रयासों को खारिज कर दिया।
क्या है स्टॉर्मी डेनियल्स का मामला?
डोनाल्ड ट्रंप फर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को सेक्शुअल रिलेशन छिपाने के लिए भुगतान करने का आरोप है। ट्रंप पर आरोप है कि उनका 2016 में पोर्न स्टार से अफेयर था। जिसे छुपाने के लिए उन्होंने 1.30 लाख डॉलर यानी करीब 1 करोड़ रुपए दिए। आरोप है कि 2016 में अपने चुनाव अभियान के दौरान पोर्नस्टार को पैसे दिए गए।
किताब लिखकर लगाया आरोप
डोनाल्ड ट्रंप पर एक वकील के जरिए पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देने का आरोप है। इससे पहले ट्रंप ने डेनियल के साथ रिश्ते से इनकार किया था। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने किताब लिखकर ट्रंप के साथ रिश्ता होने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने पहले उन्हें अपनी बेटी जैसा बताया था। डेनियल्स ने आरोप लगाया कि बाद में ट्रंप ने मेरे साथ रिलेशन बनाया। आरोप है कि ट्रंप ने उन्हें रिएलिटी शो में कास्ट करने का भी वादा किया था।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 February 2024 at 20:52 IST