FBI की टॉप 10 लिस्‍ट में शामिल हुआ गैंगस्‍टर गोल्‍डी बराड़, गिरफ्तारी पर अमेरिका ने रखा 10 करोड़ का इनाम, सिद्धू मूसेवाला की कराई थी हत्या

अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भारतीय मूल के गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर शिकंजा कसते हुए उसे अपनी आधिकारिक 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों' की सूची में शामिल कर लिया है।

FBI की टॉप 10 लिस्‍ट में शामिल हुआ गैंगस्‍टर गोल्‍डी बराड़, गिरफ्तारी पर अमेरिका ने रखा 10 करोड़ का इनाम, सिद्धू मूसेवाला की कराई थी हत्या | Image: X

अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भारतीय मूल के गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर शिकंजा कसते हुए उसे अपनी आधिकारिक 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों' की सूची में शामिल कर लिया है। एफबीआई ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और उसकी गिरफ्तारी या सुराग देने वाले के लिए 10 लाख डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) तक के इनाम की घोषणा की। माना जा रहा है कि बराड़ अभी अमेरिका में ही है।

बराड़ की तलाश 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के ठीक बाद शुरू हुई है। यह अमेरिका और कनाडा के अधिकारियों के नेतृत्व में चलाया गया एक मल्टीनेशनल ऑपरेशन था, जिसका मकसद उत्तरी अमेरिका और उसके बाहर काम कर रहे भारत से जुड़े तीन क्राइम ग्रुप्स के सदस्यों पर कार्रवाई करना था। इस ऑपरेशन में बिश्नोई गैंग, ढांडा ऑर्गनाइज़्ड क्राइम ग्रुप और भगवानपुरिया गैंग को टारगेट किया गया था। इसके तहत 37 लोगों पर जबरन वसूली, रैकेट चलाने और ड्रग तस्करी जैसे कई अपराधों के आरोप लगाए गए।

गिरफ्तारी में मदद करने वालों को देंगे इनाम

FBI लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर इन चार्ज पैट्रिक ग्रांडी ने कहा, "सतिंदरजीत सिंह, जिसे गोल्डी बराड़ के नाम से भी जाना जाता है, एक खतरनाक व्यक्ति है। FBI और हमारे पार्टनर उसे पकड़ने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसीलिए हम उसे FBI की टॉप टेन भगोड़ों की लिस्ट में शामिल कर रहे हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 1 मिलियन डॉलर तक का इनाम दे रहे हैं।

September 28, 2026

ग्रैंडी ने आगे कहा, "इस लिस्ट की वजह से उसके चेहरे और हुलिए पर जो ध्यान जाएगा, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उसकी तस्वीर FBI से जुड़ी हर वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर दिखेगी, और जब तक वह पकड़ा नहीं जाता, दुनिया भर के हर फोन पर उसका प्रचार किया जाएगा।" अमेरिकी अधिकारियों ने बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक अहम लीडर के तौर पर कई अपराधों का आरोप लगाया है। इनमें रैकेटियरिंग से प्रभावित और भ्रष्ट संगठनों की साज़िश, जबरन वसूली के जरिए व्यापार में दखल देने की साजिश और कंट्रोल किए गए पदार्थों को बांटने और बांटने के इरादे से अपने पास रखने की साजिश शामिल है।

निज्जर और मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा नाम

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला गोल्डी बराड़ प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में आया था, जिसकी जिम्मेदारी उसने खुद ली थी। इसके अलावा, गोल्डी बराड़ पर 2023 में कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कराने का भी मुख्य आरोप है।

पुलिसकर्मी का बेटा गोल्डी बराड़ अपने चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में उतरा था। इसके बाद उसने अपने भाई की हत्या के आरोपी गुरलाल पहलवान की हत्या करवाई और फिर लॉरेंस बिश्नोई तथा जग्गू भगवानपुरिया के संपर्क में आया। गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा पहले ही आतंकी घोषित किया जा चुका गोल्डी बराड़ वर्तमान में कनाडा के ब्रैम्पटन में रहकर बब्बर खालसा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़कर अपनी आपराधिक गतिविधियां चला रहा है।

इसे भी पढ़ें- 'इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया...', मिस प्रिटी इंडिया' निधि तिवारी ने की खुदकुशी, फंदे से लटकता मिला शव, आखिरी पोस्‍ट में बयां किया था दर्द

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 29 September 2026 at 07:47 IST