EARTHQUAKE: चिली के एंटोफागस्ता में 6.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जाने कहां था केंद्र?
चिली के एंटोफागस्ता में 6.6 तीव्रता के जोरदार भूकंप की खबर आ रही है। कलामा शहर के पास भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर।
Chile Earthquake: उत्तरी चिली के एंटोफागस्ता में 6.9 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और चिली के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कलामा शहर से करीब 12-29 किलोमीटर दूर था। भूकंप वहां के स्थानीय समय के मुताबिक शाम 5 बजकर 52 मिनट पर आया। कलामा में भूकंप की गहराई करीब 100 से लेकर 114 किलोमीटर बताई जा रही है। गहरी फोकल डेप्थ की वजह से झटके भी काफी तेज महसूस हुए, लेकिन बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।
कोई हताहत या सुनामी का खतरा नहीं
चिली की राष्ट्रीय आपदा निवारण सेवा ने साफ किया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अभी तक किसी के घायल होने या गंभीर क्षति की कोई पुष्टि नहीं हुई है। कुछ इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई, सड़कों पर छोटे-मोटे पत्थर गिरे, लेकिन स्थिति सामान्य बताई जा रही है। कलामा और आसपास के इलाकों में स्कूलों को मंगलवार को निरीक्षण के लिए बंद रखा गया। स्थानीय कॉपर माइन में काम थोड़ी देर के लिए रोका गया, लेकिन सेवाएं जल्द बहाल हो रही हैं।
भूकंपरोधी तकनीक से बनी होती हैं यहां की इमारतें
चिली दुनिया के सबसे भूकंप प्रभावित देशों में शुमार है। यहां नाज़का, दक्षिण अमेरिकी और अंटार्कटिक प्लेट्स टकराती हैं, जिससे अक्सर भूकंप आते रहते हैं।लोग आमतौर पर 7.0 से कम तीव्रता के भूकंपों को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं होते, क्योंकि देश की इमारतें भूकंपरोधी तकनीक से बनी होती हैं।
बतादें 1960 में वाल्दिविया में 9.5 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोग मारे गए। इसके बाद 2010 में 8.8 तीव्रता के भूकंप ने मध्य चिली को भारी नुकसान पहुंचाया था।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 26 May 2026 at 06:47 IST