अपडेटेड 19 March 2026 at 08:49 IST

Donald trump ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी! कहा- अगर कतर पर हमला किया, तो साउथ पार्स होगा पूरी तरह नष्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने इजरायल के साउथ पार्स गैस फील्ड किए हमले पर कहा कि अमेरिका को इसकी जानकारी नहीं थी। ट्रंप ने साफ कहा कि अब इजरायल कोई और हमला नहीं करेगा, लेकिन अगर ईरान ने कतर पर फिर हमला किया तो अमेरिका-इजरायल मिलकर साउथ पार्स को पूरी तरह तबाह कर देंगे।

Donald trump ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी! | Image: ANI

दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस भंडार ईरान के साउथ पार्स (South Pars) गैस फील्ड पर हुए हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चिंता जताते हुए चेतावनी दी है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट के जरिए उन्होंने इजरायल द्वारा किए गए हमले का जिक्र किया और इसके बाद की स्थिति पर चिंता जताते हुए ईरान को कतर में हमले नहीं करने की चेतावनी दी है।

ट्रंप के अनुसार, मध्य पूर्व में हाल की घटनाओं से नाराज इजरायल ने ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र साउथ पार्स पर हमला किया, जिसमें फील्ड का केवल एक छोटा हिस्सा प्रभावित हुआ। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका को इस खास हमले की कोई जानकारी नहीं थी। साथ ही, उन्होंने कतर को भी इस मामले में पूरी तरह निर्दोष बताया और कहा कि कतर को इस हमले की कोई पूर्व सूचना नहीं थी।

ट्रंप ने आगे लिखा कि दुर्भाग्य से ईरान को पूरी सच्चाई का पता नहीं चला, जिसके कारण उसने कतर के एक एलएनजी सुविधा पर हमला कर दिया। उन्होंने इसे अनुचित और अन्यायपूर्ण करार दिया। उन्होंने ईरान से कतर एलएनजी सुविधा को निशाना बनाना बंद करने को कहा, ऐसा नहीं करने पर ईरान को निशाना बनाने की धमकी दी है।

इजरायल अब नहीं करेगा ऐसे हमले

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ट्रंप ने साफ चेतावनी दी कि इजरायल अब साउथ पार्स गैस फील्ड पर कोई और हमला नहीं करेगा, जब तक कि ईरान कतर पर हमला नहीं करता। यदि ईरान ने ऐसा किया तो अमेरिका, इजरायल की सहमति के साथ या बिना सहमति के साउथ पार्स के पूरे क्षेत्र को इतनी ताकतवर और बड़े पैमाने पर नष्ट कर देगा कि ईरान ने पहले कभी ऐसी तबाही नहीं देखी होगी।

ईरान को दी धमकी

ट्रंप ने कहा कहा कि हम इस स्तर की हिंसा और विनाश नहीं करना चाहता, क्योंकि इससे ईरान के भविष्य पर लंबा प्रभाव पड़ेगा, लेकिन अगर कतर के एलएनजी संयंत्र पर फिर से हमला होता है, तो ऐसा करने में कोई संकोच नहीं करेंगे। 

ये भी पढ़ें: वैश्विक ऊर्जा संकट की शुरुआत? ईरान में दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस फील्ड पर हमला, भारत तक महंगाई का खतरा, जानें कितना होगा असर

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 19 March 2026 at 08:23 IST