Donald Trump ने शेयर की फर्जी गैस स्टेशन की तस्वीर, पेट्रोल की कीमतें कम होने के किया दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर फर्जी गैस स्टेशन की AI बनी तस्वीर पोस्ट कर दावा किया कि पेट्रोल की कीमतें गिर रही हैं। उन्होंने “फ्रीडम फ्यूल” नाम की नकली चेन का जिक्र करते हुए 25 स्टेशनों पर एक दिन के लिए सस्ता पेट्रोल देने की घोषणा की।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि पेट्रोल की कीमतें कम हो रही हैं। उन्होंने 'फ्रीडम फ्यूल नेटवर्क' नाम की एक नई गैस स्टेशन चेन की तस्वीर भी साझा की। लेकिन इसके साथ ट्रंप ने फर्जी गैस स्टेशन की तस्वीर पोस्ट करदी।
ट्रंप ने लिखा कि फिलाडेल्फिया इलाके में 25 गैस स्टेशनों पर 3 जुलाई को पेट्रोल की कीमतें अस्थायी रूप से कम की जाएंगी। यह अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति वाला प्रचार है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में खुशी जताते हुए लिखा, "जैसा मैंने वादा किया था, तेल की कीमतें बहुत तेजी से गिर रही हैं। पेट्रोल पंप पर गैस की कीमतें भी कम हो रही हैं, लेकिन उतनी तेजी से नहीं जितनी होनी चाहिए।"
ट्रंप ने इस कंपनी की तारीफ की और कहा कि वे अमेरिका से प्यार करते हैं। उन्होंने बाकी कंपनियों से भी इस उदाहरण को फॉलो करने की अपील की। ट्रंप ने 2 डॉलर प्रति गैलन पेट्रोल के वादे पर चुनाव प्रचार किया था, जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया, जबकि ईरान के साथ युद्ध ने कीमतों को लगातार बढ़ाया है।
शेयर करदी फर्जी तस्वीर
तस्वीर में स्टेशन का नाम “Freedom Fuel Network” लिखा है, लेकिन असल में ऐसा कोई जानी-पहचानी गैस स्टेशन चेन नहीं मिली। इस तस्वीर में छत को सपोर्ट करने वाले 7 खंभे हैं, लेकिन केवल 5 पंप दिख रहे हैं। सभी पंप बाहर की तरफ मुंह करके लगे हैं, जो सामान्य गैस स्टेशनों में नहीं होता। असल गैस स्टेशनों में पंप साइड-बाय-साइड होते हैं। इसके अलावा फोटो में पंप नंबर भी गलत और दोहराए हुए हैं, जैसे 2, 2, 4, 5, 8 बीच के नंबर गायब हैं।
अभी तक “फ्रीडम फ्यूल नेटवर्क” नाम की कोई असली गैस स्टेशन चेन नहीं मिली है। माना जा रहा है कि यह तस्वीर AI से बनी या सिर्फ कॉन्सेप्ट वाली हो सकती है।
यह पहली बार नहीं है
ट्रंप पहले भी ऐसा कर चुके हैं। पिछले थैंक्सगिविंग पर उन्होंने वॉलमार्ट के एक खाने के डील को दिखाकर दावा किया था कि उन्होंने किराने की कीमतें कम कर दी हैं। लेकिन आम लोग जानते हैं कि रोजमर्रा की चीजों की कीमतें अभी भी ज्यादा हैं।
ट्रंप का यह पोस्ट दिखाता है कि वे कीमतें कम करने का क्रेडिट लेने के लिए फोटो और छोटे-छोटे प्रचार का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन असल में पेट्रोल की कीमतें अभी भी कई लोगों के लिए महंगी हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 July 2026 at 22:27 IST