अपडेटेड 4 August 2025 at 13:14 IST

'उसके होंठ ऐसे हिलते हैं जैसे मशीनगन...', 27 साल की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी पर ट्रंप का बयान तारीफ या अश्लील कमेंट?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट को लेकर जो बयान दिया, उससे सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। ट्रंप ने अपनी बेटी को लेकर भी दिया था विवादित बयान।

व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी को लेकर अपने बयानों ले चर्चा में घिरे ट्रंप। | Image: AP

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की तारीफ में जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया उसपर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कैरोलिन लेविट को लेकर कहा कि उसके होंठ ऐसे हिलते हैं जैसे वह मशीनगन हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से जब व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, "ये वो चेहरा है, ये वो दिमाग है, ये वो होंठ हैं, जिस तरह से वो हिलते हैं। वो ऐसे हिलते हैं जैसे वो कोई मशीन गन हों। वो एक स्टार हैं। असल में वो एक बेहतरीन इंसान हैं। लेकिन वो…मुझे नहीं लगता कि कैरोलिन से बेहतर प्रेस सेक्रेटरी कभी किसी की रही होगी। वो कमाल की रही हैं।"

सोशल मीडिया पर आ रहे अलग-अलग रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान के बाद से अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोह कैरोलीन के काम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग ट्रंप पर निशाना साध रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है लोगों का रिएक्शन।

इवांका के फिगर पर क्या था ट्रंप का बयान?

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति इस तरह के विवादों से घिरे रहते हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी बेटी इवांका ट्रंप को लेकर जो कहा था उसपर भी विवाद हुआ था। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था, "मेरी बेटी इवांका 6 फीट लंबी है। उसकी बॉडी अच्छी है और उसने एक मॉडल के तौर पर बहुत पैसे कमाए हैं।" डेली रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने यह भी कहा था कि इवांका का फिगर अच्छा है, अगर वह मेरी बेटी ना होती तो मैं उसे डेट कर रहा होता। वह दुनिया की महान सुंदरियों में से एक हैं।

बेटी के लिए ट्रंप ने किया Voluptuous शब्द का इस्तेमाल

हद तो तब हो गई जब उन्होंने अपनी बेटी के लिए हॉवर्ड स्टर्न शो में इंटरव्यू के दौरान Voluptuous शब्द का इस्तेमाल किया। ध्यान रहे Voluptuous का मतलब कामुक या आकर्षक होता है। यह मामला 1997 का है, जब इवांका ट्रंप महज 16 साल की थी।

इसे भी पढ़ें: यमन के तट के पास नाव पलटने से बड़ा हादसा, डूबने से 68 अफ्रीकी प्रवासियों की दर्दनाक मौत, 74 लोग अब भी लापता

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 4 August 2025 at 12:52 IST