Donlad Trump: 'कतर PM से मेरी बातचीत हुई, ईरान युद्ध अब खत्म...', राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, जानें परमाणु हथियार को लेकर क्या कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल-थानी से मुलाकात की। ईरान जंग को लेकर ट्रंप ने कहा कि संघर्ष खत्म करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हो रही है और फिलहाल नए हमलों की जरूरत नहीं दिख रही।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read
अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चला आ रहा युद्ध अब खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके संकेत दिए हैं। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी से व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि संघर्ष खत्म करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हो रही है और फिलहाल नए हमलों की जरूरत नहीं दिख रही। हालांकि उन्होंने फिर दोहराया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल-थानी से मुलाकात की। कतर, वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। मुलाकात के बाद, ट्रंप ने कहा कि मध्य पूर्व में अमेरिका के सहयोगी देश - कतर और सऊदी अरब - एक शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन अमेरिका ने ईरान पर हमले की संभावना को अभी भी पूरी तरह से खारिज नहीं किया है।
ट्रंप ने की कतर पीएम से मुलाकात
कतर पीएम से मुलाकात के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “सैन्य रूप से ईरान का अध्याय लगभग खत्म हो चुका है। हम केवल मौजूदा स्थिति बनाए हुए हैं।” उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है और अब अमेरिका का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि तेहरान का परमाणु कार्यक्रम भविष्य में कोई खतरा न बने।
ईरान की निर्माण क्षमता कम हो गई है-ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "ईरान की निर्माण क्षमता कम हो गई है। यह लगभग 85 प्रतिशत तक खत्म हो चुकी है। वे हमसे बात कर रहे हैं, और बहुत विनम्रता से बात कर रहे हैं, देखते हैं आगे क्या होता है। लेकिन पूरी संभावना है कि यह मामला खत्म हो सकता है। इस सैन्य टकराव के खत्म होने पर, अमेरिकी जनता और दुनिया भर के लोग पिछले कई सालों की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित होंगे, क्योंकि ईरान बहुत से लोगों की जान ले रहा था। अगर हमें फिर से कार्रवाई करनी पड़ी, तो हम पूरी तरह तैयार हैं और एक्शन के लिए मुस्तैद हैं।"
ईरान जंग को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?
इसके पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया, "मेरी कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई, जिसमें इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के बारे में काफी चर्चा हुई। सबसे अहम बात यह है कि कतर, सऊदी अरब, UAE, बहरीन, कुवैत और अन्य देश 'यथास्थिति' (status quo) बनाए रखना चाहते हैं।"
सैन्य संघर्ष लगभग समाप्त हो चुका है-ट्रंप
"दूसरे शब्दों में कहें तो, इतिहास की सबसे बड़ी नौसैनिक नाकेबंदी (naval blockade) और नए 'ऑपरेशन आयरन गेट' यानी जमीनी और समुद्री नाकेबंदी को जारी रखना चाहते हैं। सभी इस बात पर सहमत हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। इजरायल और पूरे मध्य पूर्व को ईरानी खतरों से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। हम इस संघर्ष को खत्म करने की दिशा में सकारात्मक कदम देख रहे हैं।" ट्रंप ने संकते दे दिए हैं कि ईरान के साथ चल रहा सैन्य संघर्ष लगभग समाप्त हो चुका है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 November 2026 at 08:49 IST