'बेईमान है ईरान...', ट्रंप ने कहा- इनके साथ डील करना बेईमानी भरा काम, हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर ईरान कर रहा ड्रोन अटैक
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर आरोप लगाया कि उसने झूठी शर्तें लीक कीं जो लिखित समझौते से अलग हैं। ईरान का समझौता बयान सच्चाई से मेल नहीं खाता। ट्रंप ने ईरान को बेईमान बताया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ईरान ने मीडिया को जो शर्तें लीक की हैं, उनका लिखित समझौते की असली शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने ईरान के 'समझौता हो गया' वाले कमजोर और बेमानी बयान को पूरी तरह सच्चाई से अलग बताया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को स्पष्ट शब्दों में बेईमान और बुरी नीयत वाला बताया। उन्होंने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर कथित ड्रोन हमले के लिए जिम्मेदार बताया और ईरान को सीधे शब्दों में चेतावनी भी दी।
भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के पिछले रात किए गए ड्रोन हमले का भी कड़ा विरोध किया। उन्होंने बताया कि ईरान ने हॉर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला किया, जो पूरी तरह विफल कर दिया गया। ट्रंप ने इस हमले को पूरी तरह अस्वीकार्य करार दिया और ईरान से कहा कि वे जल्दी से अपना रवैया सुधारें।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच किसी संभावित समझौते की चर्चा चल रही थी। राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान द्वारा लीक की गई जानकारी और उनके आधिकारिक बयान में जमीन-आसमान का अंतर है।
ईरान की नीयत पर सवाल
ट्रंप ने ईरान की नीयत और हालिया ड्रोन हमले दोनों मुद्दों पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, "इनके साथ डील करना बहुत ही बेईमानी भरा काम है। इनके साथ ईमानदारी से कोई डील नहीं हो सकती। कमाल है! साथ ही, कल रात होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर उनके ड्रोन हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया; यह हरकत बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। उन्हें जल्द से जल्द अपनी हरकतें सुधार लेनी चाहिए!"
ट्रंप का संदेश साफ
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि ईरान को अपना व्यवहार तुरंत सुधारना होगा। उनके इस बयान से स्पष्ट है कि अमेरिका ईरान के साथ किसी भी तरह की गलत सूचना या एकतरफा बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं करेगा।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 12 June 2026 at 19:53 IST