'We'll have a threesome', अपने बेटों को लेकर दिया डोनाल्ड ट्रंप का अजीब बयान वायरल, फिर मुस्कुराते हुए बोले, “मैं मजाक कर रहा था”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ डकोटा में अपने भाषण के दौरान मेडल ऑफ ऑनर की बात करते हुए अपने बेटों के साथ मजाक किया। उन्होंने कहा, "मैं खुद को मेडल दूंगा, उन्हें भी दूंगा, हम तीनों का थ्रीसम हो जाएगा।" यह सुनकर लोग हैरान रह गए।

मेडल ऑफ ऑनर पर ट्रंप का अजीब मजाक | Image: AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक कार्यक्रम में ऐसा मजाक किया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। मजाक के दौरान उन्होंने अनजाने में एक संवेदनशील शब्द इस्तेमाल कर दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यक्रम में अपने बेटों लेकर किए गए मजाक से लोग हैरान रह गए। बुधवार को नॉर्थ डकोटा में थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी के उद्घाटन के दौरान ट्रंप अपने भाषण में मेडल ऑफ ऑनर (देश के सबसे बड़े सैन्य सम्मान) की बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इतिहास में कुछ पिता और बेटे दोनों को यह सम्मान मिला है। जैसे थियोडोर रूजवेल्ट और उनके बेटे, आर्थर मैकआर्थर और डगलस मैकआर्थर।

फिर उन्होंने अपनी तरफ देखते हुए अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप को ऑडियंस में बैठे देखा। ट्रंप ने मजाक में कहा, “मैं खुद को एक मेडल दूंगा, उन्हें भी दूंगा, और हम तीनों का थ्रीसम हो जाएगा।”

July 1, 2026

ट्रंप ने तुरंत सुधारा अपना बयान

डोनाल्ड ट्रंप की ये बात सुनकर पूरा हॉल पहले तो शांत हो गया, फिर लोग हंसने लगे। ट्रंप को तुरंत एहसास हुआ कि शब्द गलत बोला गया। उन्होंने तुरंत सुधारते हुए कहा, “ठीक है, मैं उन दोनों में से एक को चुनूंगा। उन्हें हंटिंग के लिए मेडल दे दूंगा, और मुझे 'रूस, रूस, रूस' से लड़ने के लिए। अब तीसरा पिता-पुत्र जोड़ी बन जाएगी। फिर मुस्कुराते हुए बोले, “मैं मजाक कर रहा था।”

यह पहली बार नहीं था

दरअसल, उसी दिन पहले भी ट्रंप ने मेडल ऑफ ऑनर खुद को देने की बात कही थी। रिबन कटिंग के समय उन्होंने कहा था और पूछा भी था कि क्या खुद को यह सम्मान दिया जा सकता है? बेटों से पूछा कि उन्होंने क्या किया है, लेकिन बेटे कुछ नहीं बता पाए, तो ट्रंप नाराज हो गए।

क्या ट्रंप को मिल सकता है 'मेडल ऑफ ऑनर'?

आपको बतादें, ट्रंप या उनके बेटों ने कभी आर्मी में सेवा नहीं की है। मेडल ऑफ ऑनर सिर्फ उन सैनिकों को दिया जाता है जिन्होंने युद्ध में बहुत बड़ी बहादुरी दिखाई हो। यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

ये भी पढ़ें: 'सुन लो दुश्मनों, अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान हमला हुआ तो...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को चेताया; कहा- हमारा जवाब भयानक होगा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 2 July 2026 at 17:50 IST