अपडेटेड 18 April 2025 at 19:10 IST

Donald Trump: टूट जाएगा ट्रंप का सपना? रूस-यूक्रेन युद्ध शांति वार्ता से क्यों पैर खींचना चाहता है अमेरिका?

Donald Trump: कभी डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे थे कि एक दिन में रूस-यूक्रेन के बीच तीन साल से जारी जंग रोक देंगे। लेकिन आज US का बयान कुछ और ही कह रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध शांति वार्ता से क्यों पैर खींचना चाहता है अमेरिका? | Image: ap/canva

US on Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने का दावा करने वाला अमेरिका अचानक से अपने कदम पीछे खींच रहा है। तभी तो अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर दोनों देशों के बीच शांति समझौते को लेकर अगर कोई प्रगति के संकेत नहीं मिले तो अमेरिका यूक्रेनी संघर्ष को समाप्त करने के अपने प्रयासों को कुछ ही दिनों में समाप्त कर सकता है।

बता दें, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पेरिस से रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा, “अगर यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करना संभव नहीं है, तो हमें आगे बढ़ना होगा।” पेरिस में उन्होंने यूरोपीय और यूक्रेनी अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की थी।

उन्होंने कहा, “हमें अब बहुत जल्दी यह तय करने की जरूरत है, और मैं कुछ ही दिनों की बात कर रहा हूं कि यह संभव है या नहीं।” तीन साल से जारी रूस और यूक्रेन जंग के बीच रुबियो की यह टिप्पणी युद्ध को रोकने में प्रगति की कमी पर ट्रंप सरकार के भीतर बढ़ती निराशा दिखा रहा है।

ट्रंप ने एक दिन में ही युद्ध खत्म करने का किया था दावा

बता दें, मॉस्को ने वार्ता को रोक दिया है और कीव की ओर से दिए गए सहमत युद्धविराम प्रस्ताव को भी अस्वीकार कर दिया। हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सत्ता में अपनी वापसी से पहले ये कहते नजर आ रहे थे कि रूस और यूक्रेन के बीच जो लड़ाई चल रही है, उसे एक दिन में कत्म कर देंगे। वहीं ट्रंप आज अपने कदम पीछे करते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा कि "रूस को आगे बढ़ना होगा।"

रुबियो की टिप्पणी के बाद उपराष्ट्रपति ने दिया ये बयान

अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को यूक्रेनी और यूरोपीय समकक्षों के साथ बातचीत की। इसके बाद भी शांति समझौते को लेकर अमेरिका की ओर से ये टिप्पणी सामने आई है। वहीं दूसरी ओर रुबियो की टिप्पणी के कुछ घंटों बाद ही अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ट्रंप सरकार को उम्मीद है कि वे अंततः रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए सफलतापूर्वक बातचीत करने में सक्षम होंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'I Like Her Very Much...', ट्रंप और मेलोनी की व्हाइट हाउस में मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जमकर की तारीफ

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 18 April 2025 at 19:10 IST