अपडेटेड 5 March 2026 at 08:26 IST
'पागल लोगों के हाथ परमाणु हथियार लग जाए तो...', ईरान के साथ जारी जंग के बीच बोले ट्रंप, खुद को दिए 10 में से इतने नंबर
US-Israel-Iran war: ईरान के खिलाफ इजरायल और ईरान के 28 फरवरी को शुरू किए गए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को 100 घंटे पूरे हो चुके हैं। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि हम जंग के मोर्चे पर बहुत अच्छा कर रहे हैं।
Donald Trump on Iran war: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका मजबूत स्थिति में है। उन्होंने अमेरिकी सेना के प्रदर्शन की खुलकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि हम जंग के मोर्चे पर बहुत अच्छा कर रहे हैं और आगे भी अच्छा करते रहेंगे।
47 सालों से वे हमारे लोगों को मार रहे हैं- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कि हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी मिलिट्री है। यह (ईरान) कई सालों से हमारे लिए एक बहुत बड़ा खतरा था... 47 सालों से वे हमारे लोगों को मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम युद्ध के मोर्चे पर अच्छा कर रहे हैं। किसी (पत्रकार ने) ने मुझसे पूछा कि 10 में से आप इसे कितनी रेटिंग देंगे। मैंने कहा लगभग 15।
‘हम अच्छी स्थिति में हैं और…’
ट्रंप ने आगे कहा कि अगर हमने अब तक की सबसे खराब डील खत्म नहीं की होती, मैं इसे ओबामा न्यूक्लियर डील कहता हूं, जहां उन्होंने ईरान को सब कुछ दे दिया, जिसमें न्यूक्लियर वेपन भी शामिल है। यह न्यूक्लियर वेपन का रास्ता था। उनकी मिसाइलें तेजी से खत्म हो रही हैं और उनके लॉन्चर भी खत्म हो रहे हैं। जब पागल लोगों के पास परमाणु हथियार होते हैं, तो बुरी चीजें होती हैं। हम अब बहुत अच्छी हालत में हैं, और हम आगे बढ़ते रहेंगे।
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के 100 घंटे पूरे
अमेरिका-इजरायल के ईरान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को 100 घंटे पूरे हो चुके हैं। युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा, बल्कि गुजरते वक्त के साथ और तेज होता जा रहा है।
अब अमेरिका ने ईरान के हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास ईरान के नेवी वॉरशिप IRIS Dena को टारपीडो हमले से गहरे समंदर में डुबा दिया है। बताया जा रहा है कि जहाज पर ईरानी नौसेना से जुड़े लगभग 180 लोग सवार थे, जिनमें से कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 08:26 IST