Donald Trump: 'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का होगा कब्जा, नहीं लगने देंगे टोल', ट्रंप ने ईरान को दी फिर धमकी
राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि यहां से गुजरने वाले जहाजों को कोई टोल नहीं देना होगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को खुली चुनौती दी है। ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने साफ-साफ कह दिया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यहां से गुजरने वाले जहाजों को कोई टोल नहीं देना होगा। ईरान के यूरेनियम पावर को लेकर भी ट्रंप ने बड़ी बात कही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार, 21 मई को ईरान के साथ संभावित समझौते और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सख्त और स्पष्ट बयान दिया। ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण होगा। ट्रंप ने कहा, हम होर्मुज को पूरी तरह आजाद और खुला रखना चाहते हैं।
होर्मुज से जाने वाले जहाजों को नहीं देना होगा टोल-ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि वो इस जलमार्ग पर कोई टोल भी नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, यह एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है। हम यहां किसी भी तरह का टोल नहीं चाहते और ईरान यहां से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने के ईरान के किसी भी कदम का विरोध करते हैं। होर्मुज पर कब्जे के साथ-साथ ट्रंप के ईरान एनरिच यूरेनियम को भी लेने की भी बात कही है।
होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूर्ण नियंत्रण-ट्रंप
ईरान के प्रस्ताव पर सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, 'हम इस पर विचार कर रहे हैं। हमारी नाकाबंदी के कारण होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूर्ण नियंत्रण है। यह नाकाबंदी 100 प्रतिशत प्रभावी रही है। यह लोहे की दीवार की तरह है। कोई भी इसे पार नहीं कर पाया है।” ट्रंप का यह बयान ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नौसेना के उस दावे के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि पिछले 24 घंटों में 31 जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर चुके हैं।
ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी सख्ती दिखाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमेरिका ईरान के पास मौजूद समृद्ध यूरेनियम (एनरिच्ड यूरेनियम) हर हाल में हासिल कर लेगा। ट्रंप बोले, 'ईरान अपने पास ज्यादा एनरिच्ड यूरेनियम नहीं रख सकता। जब यह हमें मिल जाएगा तो हम इसे नष्ट कर सकते हैं। हमें इसकी जरूरत नहीं है, लेकिन हम ईरान को कभी परमाणु हथियार बनाने नहीं देंगे।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 22 May 2026 at 07:34 IST