US Iran Ceasefire: सीजफायर के बाद ईरान को पुचकार रहे ट्रंप, कहा- वह अपना पुनर्निमाण शुरू करे, मिडिल ईस्ट में स्वर्ण युग आएगा लेकिन हम वहां...

सीजफायर के ऐलान के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रथ पर एक ताजा पोस्ट में होमुर्ज और ईरान को लेकर कई बड़ी बातें कही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह Middle East का 'स्वर्ण युग' साबित हो सकता है!

Donald Trump on Strait of Hormuz | Image: X, Republic

अमेरिका-ईरान के बीच बीते एक महीन से जारी संघर्ष फिलहाल कुछ शर्तों के साथ रूक गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अस्थाई युद्ध विराम की घोषणा करते हुए बताया कि आने वाले समय में यह Middle East का 'स्वर्ण युग' साबित हो सकता है! ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका के सारे सैन्य लक्ष्य पूरे हो चुके हैं और अब ईरान Strait of Hormuz को खोलने के लिए भी तैयार है। विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है।

सीजफायर के ऐलान के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रथ पर एक ताजा पोस्ट में ईरान को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा, "विश्व शांति के लिए एक बहुत बड़ा दिन! ईरान भी यही चाहता है, अब उनका सब्र टूट चुका है! और ठीक इसी तरह, बाकी सभी का भी!"

हम मदद के लिए होर्मुज में मौजूद रहेंगे-ट्रंप

होर्मुज को लेकर ट्रंप ने कहा, "यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही को सुचारू बनाने में मदद करेगा। वहां बहुत सारे सकारात्मक काम होंगे! इससे बहुत ज्यादा पैसा भी कमाया जाएगा। ईरान अब अपने पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है। हम हर तरह की जरूरी चीजों के लिए वहां मौजूद रहेंगे।"

Middle East का 'स्वर्ण युग' साबित होगा-ट्रंप

ट्रंप ने सीजफायर के ऐलान के बाद ये भी कहा, "हम ईरान के आस-पास ही रहेंगे। ताकि यह पक्का हो सके कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसा ही होगा। ठीक वैसे ही, जैसा कि हम US में अनुभव कर रहे हैं, यह Middle East का 'स्वर्ण युग' साबित हो सकता है!"

सीजफायर पर ट्रंप ने क्या कहा?

इससे पहले सीजफायर का ऐलान करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ पोस्ट में लिखा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ बातचीत के आधार पर, जिसमें उन्होंने अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान को भेजी जा रही विनाशकारी ताकत को रोक दूं और अगर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाता है, तो मैं दो हफ्ते के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने के लिए सहमत हूं। यह दो तरफा सीजफायर होगा।"

 

गौरतलब है कि ट्रंप ने यह ऐलान उनके द्वारा ही सेट डेडलाइन खत्म होने से कुछ घंटों पहले किया। ट्रंप ने ईरान को सीजफायर के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे तक (ईस्टर्न टाइम के अनुसार) का समय दिया था।

यह भी पढ़ें: सीजफायर में लेबनान को लेकर फंसा बड़ा पेंच! इजरायल ने दागी मिसाइलें
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 8 April 2026 at 14:53 IST