'मैंने उन्हें ब्रेक दिया, चाहूं तो बस एक मिनट में...', ईरान के साथ युद्धविराम पर फिर बदले ट्रंप के सुर; होर्मुज खोलने पर किया बड़ा ऐलान

ईरान के साथ सीजफायर पर सख्त रुख अपनाते हुए ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका कोई अस्थायी या अल्पकालिक समझौता नहीं चाहता है, यही वजह है कि ईरान को ब्रेक दिया है।

Donald Trump | Image: AP/File

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक बार फिर बड़ा दिया है। सख्त रुख अपनाते हुए ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका कोई अस्थायी या अल्पकालिक समझौता नहीं चाहता है, यही वजह है कि मैंने उन्हें (ईरान) को ब्रेक दिया है। ईरान को फिर चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं चाहूं तो समझौता अभी तुरंत हो जाएगा, मगर में अल्पकालिक समझौता नहीं चाहता। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो भी डील हो, वह स्थायी और लंबे समय तक टिकने वाली होनी चाहिए।

मिडिल ईस्ट संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैंने उन्हें ब्रेक दिया। मैं सबसे अच्छी डील करना चाहता हूं। मैं अभी डील कर सकता हूं। क्या आपको पता है कि अगर मैं अभी चला जाता, तो हमें ज़बरदस्त कामयाबी मिलती। उन्हें इसे फिर से बनाने में 20 साल लग जाते, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता। मैं चाहता हूं कि यह हमेशा रहे। मैं जो कर रहा हूं, मैं आपको यह नहीं बता सकता। यह बहुत जल्दी हो जाएगा।"

होर्मुज पूरा हमारा कंट्रोल-ट्रंप

होर्मुज खोलने को लेकर ट्रंप ने कहा, "हम स्ट्रेट खोल देंगे। अभी, हमने इसे बंद कर रखा है। स्ट्रेट पर हमारा पूरा कंट्रोल है। उन्होंने इसे 3 दिन पहले खोल दिया होता। वे हमारे पास आए, और उन्होंने कहा कि वे स्ट्रेट खोलने के लिए राजी हो जाएंगे। मेरे अलावा मेरे सभी लोग खुश थे।"

ईरान को कमाने का मौका नहीं देना चाहते ट्रंप

ट्रंप ने आगे बताया "मैंने कहा अगर हम स्ट्रेट खोलते हैं, तो इसका मतलब है कि वे हर दिन $500 मिलियन कमाएंगे। मैं नहीं चाहता कि वे इस मामले को सुलझाने तक हर दिन $500 मिलियन कमाएं। इसलिए मैंने ही इसे बंद रखा है। यह तब खुलेगा जब वे कोई डील करेंगे या कुछ और होगा जो बहुत पॉजिटिव होगा।"

अमेरिकी राष्ट्रपति  कहा कि अमेरिका के पास समुद्र पर पूरा नियंत्रण है। उन्होंने खुलासा किया कि ईरान पहले होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए तैयार हो गया था, लेकिन बाद में उसने फिर से इसे बंद कर दिया। ट्रंप ने कहा है कि हम स्ट्रेट खोल देंगे, लेकिन अभी हमने इसे बंद कर रखा है। स्ट्रेट पर हमारा पूरा कंट्रोल है। जो मैं कर रहा हूं, वह बहुत जल्दी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी का खौफनाक कुबूलनामा

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 April 2026 at 11:03 IST