अपडेटेड 7 January 2026 at 08:59 IST
'असल में तेल लूटरे हैं...', चीनी मीडिया का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज, जारी किया तेल लूट का कार्टून
बीते दिनों चीन के टॉप डिप्लोमैट ने अमेरिका पर 'दुनिया के जज' की तरह काम करने का आरोप लगाया था। अब China Xinua News ने इशारों-इशारों में ट्रंप को 'तेल लूटेरे' बताया है।
वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी की निंदा दुनिया के कई देश कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के इस रवैये को तानाशाह करार दिया जा रहा है। अलग-अलग देशों की मीडिया भी इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे तो कुछ राष्ट्रपति ट्रंप के साथ भी खड़े नजर आ रहे हैं। अब चीन की मीडिया ने ट्रंप पर तंज कसते हुए उन्हें असल में 'तेल लूटने' वाला बताया है।
बीते दिनों चीन के टॉप डिप्लोमैट ने अमेरिका पर 'दुनिया के जज' की तरह काम करने का आरोप लगाया था। बीजिंग ने इस कदम की वैधता को लेकर संयुक्त राष्ट्र में वाशिंगटन का सामना भी किया। वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों का गंभीर उल्लंघन बताया था। अब चीन की प्रमुख समाचार एजेंसी, सिन्हुआ समाचार ने भी एक कार्टून के माध्यम से राष्ट्रपति ट्रंप पर तंज कसा है।
चीनी मीडिया का ट्रंप पर तंज
China Xinua News ने अपने X पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप का नाम लिए बिना इशारों-इशारों में तंज कसते हुए लिखा है- खुद को दुनिया की पुलिस कहने वाला और असल में तेल लूटने वाला। इसे एक कार्टून के जरिए दिखाया है।
अमेरिका के एक्शन की चीन ने निंदा की
बता दें कि चीन अमेरिका के इस फैसले का कड़ी शब्दों में लगातार निंदा कर रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सख्त लहजे में कहा था कि कोई भी देश दुनिया का पुलिसकर्मी या अंतराष्ट्रीय न्यायाधीश बनने का हकदार नहीं है। वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले को लेकर जिनपिंग ने कहा था कि यह अंतराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है और वेनेजुएला की संप्रुभता पर हमला है। उन्होंने यह भी कहा था किए एकतरफा दादागीरी नहीं चलेगी।
वेनेजुएला पर ताबड़तोड़ हमला
शनिवार, 3 जनवरी को वेनेजुएला पर ताबड़तोड़ हमले के बाद अमेरिकी सेना निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अपराधी की तरह पकड़कर न्यूयॉर्क लेकर आ गई। मादुरो पर अमेरिका द्वारा ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म से जुड़े गंभीर आरोपों के तहत उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें सोमवार को न्यूयॉर्क के मैनहैटन स्थित फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल उन्हें ब्रुकलिन जेल में रखा गया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 7 January 2026 at 08:59 IST