अपडेटेड 12 January 2023 at 18:57 IST
भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस ने मुंबई में उठाया स्ट्रीट फूड का मजा, ट्विटर पर मराठी में लिखा 'आओ खाओ'
ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में ब्रिटिश एचसी मुंबई के स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाते नजर आए।
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त ने मुंबई के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। डिप्टी सीएम फडणवीस ने इस मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। वहीं दूसरी तरफ ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में ब्रिटिश एचसी मुंबई के स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाते नजर आए।
एलेक्स ने दो तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में वो मशहूर मुंबई सैंडविच और चिली आइसक्रीम खाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आज मुंबई के लोगों की तरह खाने की कोशिश। मुंबई सैंडविच और चिली आइसक्रीम ट्राय कर रहा हूं। आओ खाओ!"
वहीं एलेक्स के इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा, 'कभी रजौरी गार्डेन का छोले भटूरे खाया है?' दूसरे ने लिखा- 'रोशन दी कुल्फी इससे भी अच्छा है।' एक ने उनसे पूछा- 'भारतीय स्वाद कैसा लगा श्रीमान जी?'
वहीं ब्रिटिश हाईकमिश्नर और देवेंद्र फडणवीस के बीच मुलाकात भी हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें मुंबई के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शेयर कर लिखा, "आज भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस से शानदार मुलाकात हुई। मुंबई में आपका गर्मजोशी से स्वागत! हमने शिक्षा, संभावित एमओयू, शासन, व्यापार और निवेश, जलवायु परिवर्तन, यूके महाराष्ट्र संबंध पर अच्छी चर्चा की।"
इस ट्वीट को रीट्वीट कर एलेक्स एलिस ने लिखा, "देवेंद्र फडणवीस को फिर से देखकर खुशी हुई। ब्रिटेन और महाराष्ट्र के लिए बड़े अवसर।"
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 12 January 2023 at 18:57 IST
