अपडेटेड 11 March 2026 at 09:50 IST
Donald Trump: जंग के बीच ट्रंप का अमेरिका के लिए एक और बड़ा ऐलान, 50 साल बाद खुलेगी पहली ऑयल रिफाइनरी; जानें भारत का क्यों जताया आभार
ईरान के साथ जारी जंग के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने 50 साल बाद US में पहली ऑयल रिफाइनरी खोलने की घोषणा की है और इसके लिए भारत का आभार जताया है।
ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने अमेरिका में 50 साल बाद पहली ऑयल रिफाइनरी खोलने की घोषणा की है। सबसे खास बाद ये है कि इस तेल रिफाइनरी के लिए भारतीय कंपनी के साथ ऐतिहासिक डील हुई है। टेक्सास के ब्राउन्सविल में करीब 300 अरब डॉलर की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। ट्रंप ने इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा सौदा करार दिया है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर मंगलवार देर रात यह बड़ी घोषणा की। उन्होंने लिखा कि यह प्रोजेक्ट 'अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग' के तहत होगा, जो अमेरिकी बाजारों को ईंधन उपलब्ध कराएगा, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा और अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी करेगा। नई रिफाइनरी अरबों डॉलर का इकोनॉमिक इम्पैक्ट देगी और इस रीजन में हजारों जॉब्स क्रिएट करेगी।
टेक्सास के ब्राउनसविले में खुलेगी पहली ऑयल रिफाइनरी
सबसे बड़ी बात है कि टेक्सास के ब्राउनसविले में बनने वाली इस तेल रिफाइनरी में भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इन्वेस्टमेंट करेगी। ट्रंप ने इसके लिए रिलायंस को इंडिया को Thank You भी कहा है। उन्होंने इसे अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा बताया है और कहा कि इससे अमेरिका के ऊर्जा उत्पादन को बड़ा फायदा होगा।
राष्ट्रपति ट्रंप का अमेरिका के लिए बड़ा ऐलान
ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि नई रिफाइनरी अमेरिकी मार्केट को फ्यूल देगी और नेशनल सिक्योरिटी को मजबूत करेगी, साथ ही एनर्जी प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देगी। "अमेरिका रियल एनर्जी डॉमिनेंस में वापस आ रहा है! आज मुझे यह अनाउंस करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग ब्राउन्सविले, टेक्सास में 50 साल में पहली नई US ऑयल रिफाइनरी खोल रही है। "
किस-किस को होगा फायदा
ट्रंप ने आगे कहा है कि इस रिफाइनरी के खुलने से अमेरिकन एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाएगी, अरबों डॉलर का इकोनॉमिक असर डालेगी, और दुनिया की सबसे साफ रिफाइनरी होगी। यह ग्लोबल एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगी और उस इलाके में हजारों नौकरियां और ग्रोथ लाएगी जो इसके लायक है। अमेरिकन एनर्जी का दबदबा ऐसा ही दिखता है। अमेरिका फर्स्ट, हमेशा!
ट्रंप ने भारत का जताया आभार
इस मेगा प्रोजेक्ट में भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज निवेश कर रही है। ट्रंप ने रिलायंस को 'भारत के पार्टनर्स' और दुनिया की प्रमुख एनर्जी कंपनी बताते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि रिलायंस का यह निवेश 'अद्भुत' है और इससे अमेरिकी श्रमिकों, ऊर्जा क्षेत्र तथा दक्षिण टेक्सास के लोगों को बड़ा फायदा होगा।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 09:50 IST