GREEN CARD : अमेरिकी सांसदों नेभारतीय ग्रीन कार्ड को लेकर आवाज उठाई, जानें क्या होता है ग्रीन कार्ड?
American सांसदों के एक समूह ने बाइडन प्रशासन से भारत के ग्रीन कार्ड आवेदकों की प्राथमिकता तिथियों को मौजूदा करने का आग्रह किया है।
Indian Green Card Applicants : अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने बाइडन प्रशासन से भारत के ग्रीन कार्ड आवेदकों की प्राथमिकता तिथियों को 'मौजूदा' करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बेहद लंबी प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- बाइडेन की मंजूरी मिली तो आसान होगी ग्रीन कार्ड की राह
- रोजगार-आधारित वीजा धारकों को राहत देने का किया गया अनुरोध
- ग्रीन कार्ड अमेरिका आने वालों को स्थायी रूप से रहने की मंजूरी देता है
प्राथमिकता तिथि 'मौजूदा' होने का अर्थ है कि ग्रीन कार्ड उपलब्ध है और इसके लिए अब इंतजार नहीं करना होगा। अमेरिकी सांसदों राजा कृष्णमूर्ति और लैरी बुकशॉन के नेतृत्व में 56 सांसदों के समूह ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और गृह सुरक्षा विभाग के सचिव एलेजांद्रो मयोर्कास को पत्र भेजकर उच्च-कुशल रोजगार-आधारित वीजा धारकों को राहत देने के लिए विशेष कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
अमेरिकी सांसदों ने पत्र में प्रशासन से वीजा बुलेटिन में रोजगार आधारित वीजा आवेदन दाखिल करने की सभी तारीखों को "वर्तमान" के रूप में चिह्नित करने की अपील की।
यह भी पढ़ें : निकाह के बाद मिल रहे बंपर गिफ्ट... नसरुल्लाह के साथ बुर्के में खड़ी Anju का आया पाकिस्तान से नया Video
स्थायी आवास कार्ड की औपचारिक पहचान वाला ग्रीन कार्ड अमेरिका आने वाले प्रवासी को स्थायी रूप से रहने की मंजूरी देने का प्रमाणपत्र है।
Published By : Press Trust of India (भाषा)
पब्लिश्ड 29 July 2023 at 17:36 IST