Advertisement

अपडेटेड 24 March 2026 at 07:50 IST

जल्द खत्म होगा ईरान युद्ध? इस तारीख तक जंग समाप्त करना चाहता है अमेरिका, बातचीत के लिए पाकिस्तान में हो सकती है बैठक

Iran war: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर 5 दिन के लिए हमले रोकने का ऐलान किया। उन्होंने ईरान के साथ बातचीत होने का भी दावा किया। हालांकि ट्रंप के इन दावों को ईरान सिरे से खारिज कर चुका है।

ईरान युद्ध पर ट्रंप | Image: Republic

US-Israel-Iran war: अमेरिका ने 5 दिनों के लिए ईरान पर हमले रोकने का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ वार्ता जारी होने की बात कही। वहीं, ईरान ने ट्रंप के इन दावों को झुठलाया दिया। इन सबके बीच अब अमेरिका ने जंग खत्म करने की तारीख भी तय कर ली है। अमेरिका 9 अप्रैल तक इस युद्ध को समाप्त करना चाहता है।

इजरायली मीडिया दावा कर रही है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए 9 अप्रैल की संभावित तारीख तय की है। एक अधिकारी के हवाले से यह दावा किया।

जल्द हो सकती है मध्यस्थता की बैठक

अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बताया कि वाशिंगटन ने ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बगेर कलीबाफ के साथ अपने की जानकारी इजरायल को नहीं दी है। हालांकि इजरायल का अनुमान है कि अमेरिका पहले से ही कलीबाफ के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता कर रहा है।

इस बीच ईरानी संसद के स्पीकर अमेरिका के साथ वार्ता होने से साफ इनकार कर चुके हैं। उन्होंने ट्रंप के दावों को सिरे से नकार दिया और कहा कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। वित्तीय और तेल बाजारों में हेरफेर करने के लिए फेक न्यूज का इस्तेमाल किया जा रहा है।

तीन मुस्लिम देश कर रहे हैं मध्यस्थता

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म कराने को लेकर तीन मुस्लिम देश मध्यस्थता कर रहे हैं।  दोनों देशों के वरिष्ठ नेताओं के बीच सीधी बातचीत इस हफ्ते इस्लामाबाद में हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान, तुर्की और मिस्त्र अमेरिका और ईरान को बातचीत की टेबल पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

मुनीर ने ट्रंप से की फोन पर बात

इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात की है। उन्होंने क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयासों में सहयोग की पेशकश की है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत की है। 

एक दिन पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमले को पांच दिनों के लिए टालने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को पूरी तरह खत्म करने को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है। हमला रुकने के बाद ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैंने कॉल नहीं किया। उन्होंने यानी ईरान ने कॉल किया। ईरान एक डील करना चाहते थे। हम डील करने के लिए बहुत तैयार हैं।

यह भी पढे़ं: Iran Israel War: 5 दिन के युद्ध विराम पर छिड़ी बहस... तो ईरान के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम से ठीक पहले ट्रंप ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 07:07 IST