अपडेटेड 11 February 2024 at 19:45 IST

UPI का बजता डंका: इन देशों में भी शुरू होने जा रही सेवा, वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होंगे PM मोदी

UPI सेवाओं की शुरुआत से श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ ही इन देशों के नागरिकों को भी सुविधा होगी।

इन देशों में शुरू होगी यूपीआई सेवा | Image: PTI

UPI in Sri Lanka- Mauritius: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्रीलंका और मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवाओं के शुभारंभ का गवाह बनेंगे।

भारतीय उच्चायोग ने रविवार को एक बयान में कहा यूपीआई सेवाओं की शुरुआत से श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ ही भारत की यात्रा करने वाले इन देशों के नागरिकों को सुविधा होगी।

बयान में कहा गया, 'भारत फिनटेक इनोवेशन और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में अग्रणी के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने हमारे विकास अनुभवों और नवाचार को सहयोगी देशों के साथ साझा करने पर जोर दिया है।'

यह भी पढ़ें: क्या Paytm पेमेंट सर्विसेज का चीन के साथ कनेक्शन? सरकार ने शुरू कर दी जांच; हो सकता है बड़ा खुलासा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 February 2024 at 19:45 IST