यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला: रिफाइनरी को बनाया निशाना, दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन, मास्को भी दहला
Ukraine Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन से रविवार को सबसे बड़ा हमला करते हुए रूस के सबसे बड़े तेल ठिकाने पर हमला किया है। यूक्रेन ने मास्को समेत कई इलाकों में 1000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Ukraine Russia War: रविवार को बताया अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने रात भर में रूस पर 1,000 से ज़्यादा ड्रोन दागे, जिनमें से सैकड़ों मॉस्को की ओर भेजे गए थे। यह हमला ऐसे समय में हुआ जब क्रेमलिन में संसदीय चुनाव का तीसरा और आखिरी दिन चल रहा था
समाचार एपी के अनुसार मॉस्को के मेयर ने ड्रोन के इस हमले को रूसी राजधानी पर "अब तक का सबसे बड़ा" हमला बताया और कहा कि इससे मॉस्को की एक तेल रिफाइनरी और एक रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा है। वहीं, स्थानीय गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने बताया कि मॉस्को के आस-पास के इलाके में हुए इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक 74 वर्षीय पुरुष और एक 44 वर्षीय महिला शामिल थी।
यूक्रेन ने दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यूक्रेनी सेना ने रात भर में रूस पर 1,000 से ज़्यादा ड्रोन दागे, जिनमें से सैकड़ों मॉस्को की ओर भेजे गए थे। मॉस्को के मेयर ने ड्रोन के इस हमले को रूसी राजधानी पर "अब तक का सबसे बड़ा" हमला बताया। स्थानीय गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने बताया कि मॉस्को के आस-पास के इलाके में हुए इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया
समाचार एजेंसी एपी ने बताया सोशल मीडिया पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने लिखा कि कीव ने तेल और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को निशाना बनाने के लिए कई तरह की मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल किया, जिनमें यूक्रेन में बनी 'फ्लेमिंगो' और 'पेलिकन' मिसाइलें भी शामिल थीं।
ज़ेलेंस्की ने कहा, "ये अरबों डॉलर हैं जो युद्ध की मशीनरी को चलाए रखते हैं।" उन्होंने उस आर्थिक दबाव का ज़िक्र किया जो कीव रूस की अर्थव्यवस्था पर डालना चाहता है।
रूस का यूक्रेन पर पलटवार जारी
ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन रूसी हमलों का मुकाबला भी करता रहा। उन्होंने बताया कि शनिवार को यूक्रेन के खेरसॉन इलाके में रूसी ड्रोन हमले से एक मठ को नुकसान पहुँचा, जिसमें एक पादरी की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
कीव क्षेत्रीय राज्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर तकाचेंको ने बताया कि शनिवार शाम यूक्रेनी राजधानी पर हुए एक रूसी हमले में दो बच्चों और उनकी माँ की भी मौत हो गई। बाद में उन्होंने बताया कि उसी हमले में घायल एक और बच्चे की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 20 September 2026 at 15:42 IST