अपडेटेड 13 March 2025 at 17:51 IST

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के दावों की खुली पोल, बलूचिस्तान की पहाड़ियों में 100 से ज्यादा लाशें! PAK सेना बोल रही झूठ?

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रेन हाइजैक को लेकर पाकिस्तानी सेना के दावों की पोल खुल गई है।

Screengrab from video released by the Baluchistan Liberation Army shows people outside the a train after being attacked by the BLA on its transit from Quetta to Peshawar, in Bolan district, Pakistan. | Image: AP

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रेन हाइजैक को लेकर पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) के दावों की पोल खुल गई है। बीती रात पाकिस्तानी सेना की ओर से दावा किया गया था कि उन्होंने सभी बचूल विद्रोहियों को मार गिराया है और सभी बंधकों को छुड़ा लिया है। लेकिन पाकिस्तान सेना के दावों की बलूच लिबरेशन आर्मी (Baloch Liberation Army) ने पोल खोल कर रख दी है।

बीएलए के मुताबिक, 150 से ज्यादा बंधक अभी भी उनकी कैद में है। इस बंधकों में पाकिस्तान सेना के जवान और आम नागरिक भी शामिल हैं।

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि 24 घंटे से ज्यादा चले ऑपरेशन में बलूच लिबरेशन आर्मी के 33 विद्रोहियों को पाक सेना ने मार गिराया है और सभी 212 बंधकों को रिहा करा लिया गया है, इनमें महिलाएं, बूढ़ें और बच्चे शामिल थे। पाकिस्तानी सेना के दावों को झुठलाते हुए बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि अभी भी उनके कब्जे में 150 से ज्यादा बंधक हैं।

बीएलए के कब्जे में कई पाकिस्तानी सैन्यकर्मी बंधक

The Bolan News ने स्थानीय सूत्रों के हवाले के दावा किया है कि बीएलए ने अभी भी कई पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों को बंधक बना रखा है। जवाब में, पाकिस्तानी सेना ने बड़े पैमाने पर जमीनी और हवाई अभियान शुरू किया है, जिससे इलाके तक सभी पहुंच बंद हो गई है।

बोलन की पहाड़ियों में 100 से ज्यादा बंधकों के शव

पाकिस्तान सेना और बलूच लिबरेशन आर्मी के अपने-अपने दावों के बीच जानकारी सामने आई है कि बोलन की पहाड़ियों में 100 से ज्यादा बंधकों के शव बिखरे पड़े हैं। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन शवों अधिकतकर पाकिस्तान आर्मी के सैनिक थे, जो छुट्टियों पर गए हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: भारत में उठी मदद की मांग, पंचायत कर बलोच नेता बोले-मोदी जी बलूचिस्तान...
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 13 March 2025 at 17:51 IST