अपडेटेड 21 November 2024 at 23:27 IST

VIDEO: जब दुनिया की सबसे छोटी और सबसे लंबी महिला का हुआ मिलन, जानिए दोनों की हाइट, भारत से कनेक्शन

दुनिया की सबसे लंबी महिला तुर्किए की रूमेसा गेल्गी और सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे की मुलाकात हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दुनिया की सबसे लंबी और सबसे छोटी महिला की मुलाकात | Image: X@GWR

Guiness World Records: आपने दुनिया में कई अजीबों-गरीब चीजें देखी होंगी। 7 अजूबों के बारे में भी सब जानते हैं। दुनिया में कई विचित्र लोग भी हैं, लेकिन हम आपको दुनिया की दो ऐसी महिलाओं के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने-आप काफी जुदा हैं। एक दुनिया की सबसे लंबी तो दूसरी सबसे छोटी महिला है। 

दुनिया की ये दो अनोखी महिलाएं काफी मशहूर हैं और इंटरनेट सनसनी हैं। इनमें से एक का भारत के साथ कनेक्शन है। आपने इनके बारे में खूब सुना होगा, लेकिन सोचिए जब ये दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आईं होंगी तो क्या नजारा होगा। हम आपको इन दोनों की मुलाकात के बारे में बता रहे हैं। 

दुनिया की दो अनोखी महिलाओं की मुलाकात

दरअसल हम बात कर रहे हैं तुर्किए (Türkiye) की रूमेसा गेल्गी (Rumeysa Gelgi) और भारत (India) की ज्योति आम्गे (Jyoti Amge) की। दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे और सबसे लंबी महिला रूमेसा गेल्गी (Rumeysa Gelgi) की पहली बार मुलाकात हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। दोनों 2024 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड डे (Guinness World Records Day 2024) के मौके पर लंदन में मिले हैं और ये मुलाकात गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) की ओर से करवाई गई है। 

गेल्गी और ज्योति की हाइट कितनी? 

उम्र में भारत की ज्योति (Jyoti) तुर्किए (Turkiye) की रूमेसा (Rumeysa Gelgi) से बड़ी हैं, लेकिन हाइट के मामले में रूमेसा का कोई तोड़ नहीं है। तुर्की की 27 वर्षीय रूमेसा की लंबाई 215.16 सेमी यानि 7 फीट 1 इंच है, जबकि 30 वर्षीय ज्योति आम्गे की लंबाई 62.8 सेमी यानि 2 फीट 1 इंच है। रूमेसा गेल्गी पेशे से वेब डेवलपर और वकील हैं, जबकि ज्योति अभिनेत्री हैं। दोनों ही दुनियाभर में मशहूर हैं। 

ज्योति और रूमेसा ने मुलाकात के दौरान एक साथ चाय पी और काफी बातें शेयर कीं। दोनों ने अपने रहन-सहन को लेकर अपना अनुभव साझा किया। रूमेसा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ बातचीत में- 

ज्योति से पहली बार मिलना अद्भुत था। वो सबसे खूबसूरत महिला हैं। मैं काफी समय से उनसे मिलने का इंतजार कर रही थी। हमारी ऊंचाई में अंतर के कारण कई बार हमारे लिए आंखें मिलाना मुश्किल होता था, लेकिन ये बहुत अच्छा था।

वहीं ज्योति ने कहा- 

मुझे ऊपर देखने और अपने से लंबे लोगों को देखने की आदत है, लेकिन आज जब मैंने ऊपर देखा और दुनिया की सबसे लंबी महिला को देखा तो मुझे बहुत खुशी हुई।

इन दोनों अद्भुत महिलाओं ने लंदन (London) के टावर ब्रिज पर खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाईं, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

ये भी पढ़ें- Champions Trophy को लेकर पाकिस्तान का बड़ा ऐलान, PCB के COO को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 21 November 2024 at 23:19 IST