Shark Attack: सिडनी के कूगी बीच पर शार्क ने महिला पर किया हमला, हाथ-पैर काट खाई; हेलीकॉप्टर से करना पड़ा रेस्क्यू; कंपा देगा VIDEO
सिडनी की फेमस कूगी बीच पर शार्क ने महिला पर्यटक पर इतना खतरनाक हमला किया कि महिला इस वक्त जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है। डॉक्टरों ने कहा कि कई सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। जानें कैसे शार्क ने महिला पर हमला किया और कैसे तुरंत हेलीकॉप्टर से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। पूरी खबर पढ़ें
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Sydney shark attack: ऑस्ट्रेलिया में सिडनी की फेमस कूगी बीच पर शार्क ने महिला पर हमला कर दिया, 35 साल की महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है, वो जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ गई है। इस घटना का रूह कंपा देने वाला वीडियो भी सामने आया है। घटना 13 जून की है, भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर महिला तट से सिर्फ 30 मीटर दूरी पर तैर रही थी, तभी शार्क ने महिला का पैर पकड़ लिया और हमला किया।
4 मीटर लंबी व्हाइट शार्क ने किया हमला- पुलिस
न्यू साउथ वेल्स पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, एक बड़ी शार्क (संभावित 3 से 4 मीटर लंबी और रंग ग्रेट व्हाइट) ने महिला को उनके बांह और पैर पर काट लिया। आस-पास मौजूद लोगों ने और खासकर एक ऑफ-ड्यूटी लाइफगार्ड चार्ली वर्को ने तुरंत मदद की। उन्होंने महिला को किनारे तक पहुंचाया और प्राथमिक उपचार दिया। पैरामेडिकल (Paramedical) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर महिला को संभाला। इसके बाद महिला को रग्बी मैदान से हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया।
कैसी है महिला की हालत?
अस्पताल के मुताबिक, फिलहाल महिला की हालत गंभीर है। उनके हाथ-पैरों पर गहरे घाव हैं और कई सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
बंद की गई कूगी और आस-पास की बीच
हमले के तुरंत बाद कूगी बीच समेत रैंडविक और ईस्टर्न सबर्ब्स के कई अलग-अलग समुद्र तटों जैसे बॉन्डी, ब्रॉन्टे, तमरामा और मारोब्रा को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। स्थानीय काउंसिल ने कहा कि सुरक्षा जांच के बाद ही इन्हें दोबारा खोला जाएगा। ये ऑस्ट्रेलिया में हाल के महीनों में हुई कई शार्क घटनाओं में से एक है। इससे पहले पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और बाकी इलाकों में गोताखोरों की मौत हुई थी।
बीचों पर चेतावनी संकेतों का करें पालन
ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तटों पर शार्क हमलों का खतरा हमेशा बना रहता है, हालांकि इस तरह बीच के इतने पास में ऐसी घटना बेहद कम होती है। स्थानीय प्रशासन बीचों पर नेट्स, ड्रोन निगरानी और शार्क स्मार्ट (SharkSmart) ऐप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि हमेशा पटरी वाली जगहों पर ही तैरें और चेतावनी संकेतों का पालन करें।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 14 June 2026 at 12:58 IST