B-1 बॉम्बर की आवाज से चौंके शी जिनपिंग, बगल में खड़े ट्रंप मुस्कुराए; अमेरिका में चीनी राष्ट्रपति का अनोखा स्वागत
अमेरिका पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वागत समारोह के दौरान एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान दो अमेरिकी B-1 बॉम्बर विमानों ने ठीक ऊपर से उड़ान भरी। विमानों की गड़गड़ाहट और तेज आवाज सुनकर जिनपिंग कुछ पल के लिए चौंक गए और अचानक पीछे मुड़कर आसमान की तरफ देखने लगे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा की शुरुआत एक ऐसी घटना से हुई, जिसकी चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है। मैरीलैंड के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर जिनपिंग के उतरते ही कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
आसमान में B-1 बॉम्बर और शी जिनपिंग का रिएक्शन
स्वागत समारोह के दौरान जब दोनों देशों के राष्ट्रगान बज रहे थे, तभी अमेरिकी वायुसेना के दो शक्तिशाली B-1 बॉम्बर विमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के ठीक ऊपर से गुजरे। विमानों की कान फोड़ देने वाली गूंज सुनकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अचानक चौंक गए और उन्होंने अपनी आंखें सिकोड़ लीं। इसके ठीक विपरीत, उनके बगल में खड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिल्कुल शांत दिखे और मुस्कुराते नजर आए। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शाही अंदाज में रेड कार्पेट वेलकम
एक दशक से भी अधिक समय बाद हो रही इस वॉशिंगटन यात्रा पर ट्रंप ने जिनपिंग के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। 1962 के बाद जब जॉन एफ. कैनेडी ने ब्रिटिश पीएम हेरोल्ड मैकमिलन की अगवानी की थी यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद एयरपोर्ट जाकर किसी विदेशी नेता का स्वागत किया। 100 फीट लंबा रेड कार्पेट, 21-तोपों की सलामी और अमेरिकी सेना की ऑनर गार्ड के साथ दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया गया।
पुतिन के दौरे की यादें हुईं ताजा
ट्रंप का यह अंदाज नया नहीं है। इससे पहले अगस्त 2025 में जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका पहुंचे थे, तब भी ट्रंप ने ऐसा ही सैन्य शक्ति प्रदर्शन किया था।
उस दौरान B-2 स्टेल्थ बॉम्बर और F-35 फाइटर जेट्स ने दोनों नेताओं के ऊपर से उड़ान भरी थी, जिसे देखकर पुतिन भी हैरान रह गए थे।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 24 September 2026 at 09:53 IST