US-Iran Deal: स्विट्जरलैंड में होगा अमेरिका-ईरान शांति समझौता, इस तारीख को MoU पर लगेगी मुहर

US-Iran Deal: ईरान के साथ शांति समझौते की जानकारी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज को भी खोलने का ऐलान किया। स्विस विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों के बीच स्विट्जरलैंड में MoU पर मुहर लग सकती है।

अमेरिका-ईरान के बीच सुलह, इस तारीख को MoU पर होंगे दस्तखत | Image: Republic

US-Iran Deal: स्विस विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम के उद्देश्य से अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर शुक्रवार, 19 जून को स्विट्जरलैंड के निडवाल्डेन कैंटन के बर्गेंस्टॉक में होने वाले हैं।

स्विस संघीय विदेश मामलों के विभाग (एफडीएफए) के एक प्रवक्ता ने कहा कि संघ प्रस्तावित समझौते पर हस्ताक्षर करने के संबंध में ईरान , अमेरिका और कतर सहित संबंधित हितधारकों के साथ राजनयिक परामर्श के बाद तय हुआ है।

19 जून को स्विट्जरलैंड MoU पर लगेगी मुहर

समाचार एजेंसी एएनआई ने एफडीएफए प्रवक्ता का हवाला देता हुए कहा 'पिछले कई दिनों से विदेश मंत्रालय (FDFA) अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में समझौता दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की संभावना को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के साथ लगातार संपर्क में है । फिलहाल, हस्ताक्षर शुक्रवार 19 जून को नीडवाल्डन कैन्टन के बर्गेनस्टॉक में होने वाले हैं।'
स्विस विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि मध्यस्थता करने वाले देशों, पाकिस्तान और कतर द्वारा संयुक्त रूप से स्थल के चयन का प्रस्ताव रखा गया था, जिसमें अमेरिका और ईरान भी समझौते में शामिल थे।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं

हालांकि, मंत्रालय ने कहा कि हस्ताक्षर के प्रारूप या कार्यवाही के संबंध में इस स्तर पर कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी जा सकती है और यह भी कहा कि आवश्यक परामर्श के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी। इस समय प्रक्रिया या नियोजित हस्ताक्षर के विवरण के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी जा सकती। जैसे ही हम आगे की जानकारी देने में सक्षम होंगे, जरूर बताएंगे।'

June 16, 2026

उपराष्ट्रपति जेडी वैंस होंगे शामिल

सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि शुक्रवार को ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते पर हस्ताक्षर समारोह में उनकी उपस्थिति संभव नहीं हो सकती है। ट्रंप ने समझौते पर हस्ताक्षर समारोह में अपनी उपस्थिति को लेकर अनिश्चितता व्यक्त करते हुए कहा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस की उपस्थिति सुनिश्चित है।

ट्रंप ने ईरान के साथ डील पर क्या कहा?

ईरान के साथ शांति समझौते की जानकारी देते हुए ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर कहा 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूं और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने का भी आदेश देता हूं। दुनिया भर के जहाज़ों, अपने इंजन चालू करो। तेल का प्रवाह शुरू होने दो।' 

June 14, 2026

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद पहली बार जमानत पर जेल से बाहर आई सोनम रघुवंशी ने किए कई खुलासे, कहा- सब झूठ बोल रहे हैं, मैं...

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 16 June 2026 at 21:31 IST