'एक आतंकवादी देश मुझसे सवाल पूछ रहा...', UNGA में विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिखाया आईना तो बंध गई घिग्घी
S. Jaishankar To Pakistani Reporter: संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद से जुड़े सवाल पर पाकिस्तानी जर्नलिस्ट को करारा जवाब दिया और उसे 'आतंकवादी देश' बताया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
S. Jaishankar To Pakistani Reporter: शुक्रवार, (25 सितंबर) को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद के बारे में सवाल पूछने वाले एक पाकिस्तानी पत्रकार की धज्जियां उड़ा दी। UN हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने आतंकवाद से जुड़ा सवाल पूछा, जिसके जवाब में एस. जयशंकर ने कहा 'एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। हद है।' वहीं, इस तीखे जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
'एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा'-एस. जयशंकर
दरअसल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेयसोलो न्यंती UN हेडक्वार्टर में 'शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा पर 'ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स' के बारे में प्रेस को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने आतंकवाद से जुड़ा 'सवाल' पूछकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की। पाकिस्तानी पत्रकार की इस हरकत पर जयशंकर ने सख्ती से जवाब देते हुए कहा, "एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। हद है।"
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
भारत ने लगातार पाकिस्तान से बॉर्डर पार आतंकवाद के खिलाफ "भरोसेमंद कार्रवाई" करने को कहा है । भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसमें 26 आम लोग मारे गए थे।
भारत ने आतंकवादियों को फाइनेंशियल मदद रोकने में पाकिस्तान की कमियों को भी लगातार सामने लाया है, जिससे उसके इलाके से चल रहे आतंकवादी नेटवर्क की लगातार इंटरनेशनल जांच हो रही है। पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में तीन बार रखा गया, जिसमें आखिरी बार जून 2018 से अक्टूबर 2022 तक रखा गया था। इस बीच भारत ने हमेशा की तरह आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ आगे बढ़ रहा है।
शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 'शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा और संरक्षा पर 'ग्रुप ऑफ़ फ्रेंड्स' की उद्घाटन बैठक में समुद्री व्यापार में बाधा डालने वाले और बेगुनाह लोगों की जान लेने वाले के खिलाफ भारत का पक्ष रखा।
विदेश मंत्री ने कहा 'दो दिन पहले, एंटीगुआ और बारबुडा के झंडे वाले एक बल्क कैरियर, MV केप दाओ पर ओमान की खाड़ी में हमला हुआ और एक भारतीय नाविक की जान चली गई। उससे दस दिन पहले, पनामा के झंडे वाले एक ऑयल टैंकर, एल गैया पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़रते समय हमला हुआ और उस घटना के बाद एक भारतीय क्रू मेंबर लापता हो गया।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होना होगा
UN मंच से अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने की वकालत करते हुए जयशंकर ने कहा समुद्री व्यापार में बाधा डालने वाले और बेगुनाह लोगों की जान लेने वाले ये काम बिल्कुल भी जायज नहीं ठहराए जा सकते। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने और ऐसे हमलों को रोकने का आग्रह करने के लिए आए हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 25 September 2026 at 23:10 IST