US-Iran War: अमेरिका के निशाने पर अली खामेनेई के बेटे मोजतबा, ईरान के टॉप लीडर्स पर घोषित किया इनाम; वांटेड लिस्ट में कौन-कौन?
War news: अली खामेनेई के खात्मे के बाद अमेरिका के निशाने पर ईरान के कई टॉप लीडर्स हैं। अमेरिका ने ईरान के कई टॉप लीडर्स पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है। लिस्ट में ईरान के नए सुप्रीम लीडर और अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई का नाम भी शामिल है।
US-Israel-Iran war: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग जारी है। एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान जल्द ही सरेंडर कर देगा। इस बीच अब अमेरिका ने ईरान के कई बड़े नेताओं पर इनाम भी घोषित किया है। इसमें ईरान के नए सुप्रीम लीडर और अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई का नाम भी शामिल है। अमेरिका का इनकी खबर देने वालों को 10 मिलियन डॉलर यानी एक करोड़ रुपये देने का इनाम देने का ऐलान किया।
अमेरिका ने इन नेताओं पर घोषित किया इनाम
अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस' कार्यक्रम के तहत यह घोषणा की। X पर शेयर किए गए पोस्टर में मोजतबा खामेनेई के अलावा अली खामेनेई के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ रहे अली असगर हेजजी, टॉप सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी, सीनियर मिलिट्री सलाहकार याह्या रहीम सफवी, गृह मंत्री स्कंदर मोमेनी और खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब के नाम शामिल है।
पोस्ट में कहा गया कि अगर उनके पास इन नेताओं से जुड़ी कोई विश्वसनीय जानकारी है तो वे शेयर करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति को अधिकतम एक करोड़ डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है।
अमेरिका का कहना है कि ये लोग ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े हैं। दुनिया के कई हिस्सों में कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में भूमिका निभाते हैं।
जानकारी देने वाले को सुरक्षा देने को भी कहा गया
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अगर आपके पास इन या IRGC के दूसरे मुख्य नेताओं या इसकी अलग-अलग ब्रांचों के बारे में कोई जानकारी है, तो वो हमें दें। इसके लिए “रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस” कार्यक्रम के एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म या टोर नेटवर्क पर उपलब्ध सुरक्षित चैनलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। विभाग ने यह भी कहा कि अगर जानकारी देने वाले व्यक्ति को सुरक्षा की जरूरत पड़ती है, तो उसे किसी दूसरे देश में बसाने की व्यवस्था भी की जा सकती है।
मोजतबा खामेनेई समेत 10 ईरानी नेताओं पर इनाम की घोषणा ऐसे वक्त में की गई, जब युद्ध दिन पर दिन और खतरनाक रूप लेता जा रहा है। इसकी शुरुआत 28 फरवरी को तब हुई जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमला किया। इस हमले में मोजतबा के पिता और ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारे गए। अयातुल्लाह अली खामेनेई की मृत्यु के बाद, ईरान की 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' ने मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर (सर्वोच्च नेता) चुना है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 March 2026 at 07:12 IST