Russia-Ukraine War: किम के लड़ाके यूक्रेन में मचाएंगे तबाही! उत्तर कोरिया रूस में 10 हजार सैनिक उतारने की कर रहा तैयारी, जेलेंस्की का दावा

रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। जेलेंस्की का कहना है कि उत्तर कोरिया रूस में 10,000 और सैनिक भेजने की तैयारी कर रहा है।

Russia-Ukraine war | Image: AP

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार भीषण मोड़ ले सकता है। दोनों तरफ हर दिन हमले हो रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। जेलेंस्की का कहना है कि उत्तर कोरिया रूस में 10,000 और सैनिक भेजने की तैयारी कर रहा है। नए आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इन सैनिकों को प्रशिक्षण के लिए भर्ती किया जा रहा है और फिर उन्हें रूस भेजा जाएगा।

रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती के बारे में नई जानकारी का हवाला देते हुए,जेलेंस्की ने X पर एक बयान जारी कर कहा, 'हमारे पास रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती के बारे में भी नई जानकारी है। अभी रूस की जमीन पर 8,000 से ज्यादा उत्तर कोरियाई सैनिक मौजूद हैं। इसके अलावा, 10,000 और सैनिकों को तैनात करने की तैयारी चल रही है। उन्हें ट्रेनिंग और उसके बाद रूस भेजने के लिए चुना जा रहा है।

जेलेंस्की ने रूस को लेकर किया बड़ा दावा

जेलेंस्की ने अपने बयान में आगे कहा, असल में रूस ने पहले ही और ज्यादा लोगों को सेना में भर्ती करने का काम शुरू कर दिया है। वे अलग-अलग तरीकों से भर्ती किए जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ा रहे हैं। वे विदेशियों की भर्ती भी बढ़ाना चाहते हैं, और यह जरूरी है कि जिन देशों से रूस लोगों को अपनी सेना में भर्ती करता है, उन देशों की सरकारें इसका विरोध करें। हम हर संबंधित सरकार को इसकी जानकारी देंगे।

September 28, 2026

दुनिया के देशों से जेलेंस्की ने मांगी मदद

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बड़ा दावा करते हुए बताया कि सैनिकों की भर्ती के बदले में रूस दूसरी चीजों के साथ-साथ टेक्नोलॉजी भी दे रहा है। रूस की तकनीकी मदद से उत्तर कोरिया में 'शहेद' (Shahed) जैसे अटैक ड्रोन बनाने का काम शुरू हो गया है। बुराई इसी तरह फैलती है और दुनिया के एक हिस्से में जिंदगी के लिए खतरा दूसरे हिस्सों तक पहुंच जाता है। इसका सामना सिर्फ मिलकर ही किया जा सकता है।

यह बयान सियोल और कीव के बीच जेलेंस्की की उस घोषणा पर असहमति के बाद आया है जिसमें उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि उन्होंने दो उत्तर कोरियाई कैदियों को दक्षिण कोरिया को सौंप दिया है। इससे पहले अगस्त में भी जेलेंस्की ने दावा किया था कि लगभग 50,000 उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस के लिए लड़ने के लिए भेजा जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें: Russia-Ukarine War: रूस ने फिर बनाया यूक्रेन को निशाना, कई इलाकों में तबाड़तोड़ ड्रोन हमला, 5 लोगों की मौत; पुतिन पर बरसे जेलेंस्की

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 29 September 2026 at 08:10 IST