Advertisement

अपडेटेड 28 February 2026 at 20:05 IST

दुबई के दरवाजे तक पहुंचा इजरायल-ईरान संघर्ष, बुर्ज खलीफा को कराया गया खाली, दुबई एयरपोर्ट बंद

28 फरवरी 2026 को ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों के जवाब में खाड़ी देशों पर मिसाइल दागीं। दुबई में विस्फोटों और सायरन के बाद दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को सुरक्षा के लिए खाली कराया गया है।

बुर्ज खलीफा को कराया गया खाली, दुबई एयरपोर्ट बंद | Image: X

Middle East Conflic : दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को सुरक्षा कारणों से अचानक खाली करा दिया गया। यह कदम ईरान द्वारा खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर मिसाइल हमले करने के बाद उठाया गया, कई विस्फोटों की आवाजें दुबई में सुनाई दीं और शहर के कुछ हिस्सों में सायरन बजने लगे।

इजरायली मीडिया के अनुसार, दुबई प्रशासन ने 828 मीटर ऊंची इस इमारत से पर्यटकों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकाला। बुर्ज खलीफा दुबई का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हर साल लाखों लोग 124वीं, 125वीं और 148वीं मंजिल पर बने ऑब्जर्वेशन डेक से शहर और अरब सागर के मनोरम नजारे देखने आते हैं। ईरान के हमलों के वजह से दुनिया का सबसे बिजी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बंद करना पड़ा है।

ईरानी मिसाइलों को हवा रोका

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अबू धाबी पर टारगेट ईरानी मिसाइलों को हवा में ही रोक लिया गया, लेकिन एक इंटरसेप्टेड मिसाइल के मलबे से अबू धाबी के एक आवासीय इलाके में गिरने से एक एशियाई मूल के नागरिक की मौत हो गई। बाद में दूसरी लहर के हमलों को भी सफलतापूर्वक रोका गया, जिसमें कोई और हताहत नहीं हुआ।

अमेरिका के ठिकानों पर हमले

ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उन्होंने यूएई में अल-धफ्रा एयर बेस को निशाना बनाया, साथ ही कतर, कुवैत और बहरीन में अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर भी हमले किए। कतर ने अपनी हवाई सीमा पर दो मिसाइलों को रोक लिया, जबकि बहरीन ने अमेरिकी पांचवें फ्लीट के सर्विस सेंटर पर हमले की पुष्टि की।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद खाड़ी क्षेत्र में सभी उड़ानें निलंबित कर दी गईं। हवाई क्षेत्र बंद होने से कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द हो गईं या रूट बदले गए। यह हमले अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर पहले किए गए संयुक्त हवाई हमलों के जवाब में हुए, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने "मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस" की शुरुआत बताया था।

यूएई ने की ईरानी हमलों की निंदा

यह घटना मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा रही है, जहां अमेरिकी सेना के हजारों जवान मौजूद हैं। यूएई ने ईरानी हमलों की निंदा की है और खुद की रक्षा का वादा किया है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है, और क्षेत्रीय सुरक्षा पर असर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के रक्षा मंत्री की मौत, इजरायली मीडिया का बड़ा दावा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 20:05 IST