China: 'हम इतिहास रच रहे हैं...', 3 महाशक्तियों की बैठक पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति, जानें ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात में क्या निकला?

शेनझेन में APEC शिखर सम्मेलन के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। जानें 3 महाशक्तियों की महाबैठक में क्या निकला?

ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की महाबैठक | Image: ANI

चीन के शेनझेन में 33वें APEC शिखर सम्मेलन के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक बेहद अहम त्रिपक्षीय बैठक हुई। तीन महाशक्तियों की बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थी। 'महामुलाकात' को संबोधित राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, 'चीन, रूस और अमेरिका को दुनिया के सामने उदाहरण पेश करना चाहिए। बड़ी शक्तियों की वैश्विक जिम्मेदारियां भी बड़ी होती है'।

हमें मिलकर वैश्विक चुनौतियों से लड़ना होगा-जिनपिंग

महाबैठक में सबसे पहले बोलते हुए चीनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘हम तीनों देशों को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और दुनिया में शांति व स्थिरता बनाए रखने में मदद करनी चाहिए। चीन पिछले कुछ साल से बड़ी शक्तियों के बीच ऐसे संबंधों को बढ़ावा दे रहा है, जो शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, स्थिरता और संतुलित विकास पर आधारित हों। इससे संबंधित देशों के साथ-साथ पूरी दुनिया को फायदा होगा’

November 19, 2026

दुनिया के प्रति हमारी एक विशेष जिम्मेदारी है-ट्रंप

इसके बाद त्रिपक्षीय बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे खुशी है कि इस यात्रा ने हमें अमेरिका, रूस और चीन के नेताओं के बीच पहली बार ऐसी त्रिपक्षीय बैठक करने का मौका दिया है। और आज, इस लिहाज से - और मुझे लगता है कि कई अन्य मायनों में भी - हम सचमुच इतिहास रच रहे हैं। हम तीनों के पास चर्चा करने के लिए बहुत कुछ है, और हम काफी बातचीत कर भी चुके हैं। दुनिया के तीन सबसे बड़े देशों के राष्ट्रपतियों के रूप में, हमारी एक विशेष जिम्मेदारी है कि हम ऐसे मुद्दों पर खुली, सम्मानजनक और सार्थक बातचीत बनाए रखें, जिनका असर न केवल हमारे अपने लोगों पर, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ता है।"

November 19, 2026

रूस-युक्रेन जंग पर क्या बोले ट्रंप?

रूस-युक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा,  “हम रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर चर्चा करने जा रहे हैं। हमने पहले ही इस पर बात कर ली है। राष्ट्रपति पुतिन और मैंने आज काफी देर तक लंबी चर्चा की। हमारी बातचीत मुख्य रूप से इसी विषय पर थी। मुझे लगता है कि चीजें आगे बढ़ रही हैं। मुझे और उन्हें (पुतिन को) उम्मीद है कि दूसरा पक्ष भी इस युद्ध को खत्म करना चाहेगा। हमारे बीच सहयोग के एक और संभावित क्षेत्र में, मैं अपने देश की संप्रभुता को 'दुष्ट' वैश्विक संगठनों से बचाने के उपाय सुझाऊंगा। जैसे कि 'इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट' (अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय)। यह संगठन अब नियंत्रण से बाहर हो गया है और मेरा मानना ​​है कि हम सभी इस बात से सहमत हैं कि यह अपने अधिकार क्षेत्र से बहुत दूर भटक गया है।”

November 19, 2026


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 November 2026 at 15:03 IST