स्वीडन में PM मोदी का भव्य स्वागत, हवा में फाइटर जेट्स ने दी 'सलामी', एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग

पीएम मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के दूसरे चरण में आज स्वीडन पहुंचे। यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने खुद मौजूद रहकर उनका वेलकम किया। वहीं, गुटेनबर्ग की सड़कों पर प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरा इलाका मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।

PM Narendra Modi’s plane escort in Sweden | Image: x

PM Modi's Warm Welcome in Sweden: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड की यात्रा समाप्त करने के बाद रविवार को स्वीडन पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। रविवार शाम जैसे ही भारतीय पीएम का विमान स्वीडन के एयरस्पेस में दाखिल हुआ, स्वीडिश ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने उनके विमान को एस्कॉर्ट कर लिया।

स्वीडन के लड़ाकू विमानों ने पीएम मोदी के विमान को सुरक्षा घेरा देते हुए गोथेनबर्ग एयरपोर्ट तक पहुंचाया। एयरपोर्ट पर स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने खुद मौजूद रहकर उनका वेलकम किया। 

PM मोदी की झलक पाने को बेताब लोग

पीएम मोदी के गोथेनबर्ग आगमन पर लोगों ने उनका अत्यंत भव्य और जोशीला स्वागत किया। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और वह पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। इस दौरान पूरा इलाका मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। 

इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव

स्वीडन की दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी स्वीडन के प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें व्यापार, सप्लाई चेन, स्टार्टअप्स, हरित ऊर्जा. नई टेक्नोलॉजी, एआई और डिफेंस-स्पेस समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं।

स्वीडन दौरे का मकसद क्या?

इस बातचीत का मकसद दोनों देशों के बीच सभी पहलुओं की समीक्षा करना और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाशना है।

बड़े-बड़े बिजनेस लीडर्स से होगी मुलाकात

बता दें कि पीएम मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन मिलकर एक बड़े यूरोपीय बिजनेस फोरम 'यूरोपियन राउंडटेबल फॉर इंडस्ट्री' को संबोधित करेंगे। इस फोरम में बड़े-बड़े कारोबारी नेता जुटेंगे। इसमें यूरोपीय कमीशन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहेंगी। ऐसे में यहां भारत के लिए यूरोप में निवेश और कारोबार बढ़ाने के नए रास्ते खुलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: नीदरलैंड के ‘अजूबे बांध’ को देखकर PM मोदी भी रह गए हैरान, बोले-भारत...

 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 May 2026 at 19:27 IST