BREAKING: कनाडा में एडमोंटन के नानकसर गुरुद्वारे में चाकूबाजी, दो लोग घायल; शादी समारोह से पहले सुबह की प्रार्थना के लिए जुटे थे लोग

अल्बर्टा प्रांत स्थित एडमंटन शहर में अहले सुबह गुरुद्वारे के भीतर चाकूबाजी की घटना सामने आई। नानकसर गुरुद्वारे के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।

कनाडा में एडमोंटन के नानकसर गुरुद्वारे में चाकूबाजी | Image: AP

कनाडा के एडमोंटन स्थित नानकसर गुरुद्वारे से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस हमले में दो लोग बूरी तरह घायल हो गए। यह घटना शादी की रस्म से पहले सुबह की प्रार्थना के दौरान हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर को पकड़ लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

अल्बर्टा प्रांत स्थित एडमंटन शहर में अहले सुबह गुरुद्वारे के भीतर चाकूबाजी की घटना सामने आई। नानकसर गुरुद्वारे के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटना के संभावित मकसद के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

नानकसर गुरुद्वारे में चाकूबाजी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्वीट किया, "आज सुबह एडमोंटन के नानकसर गुरुद्वारे में हुआ हमला चौंकाने वाला है। मेरी संवेदनाएं घायल हुए दो लोगों और उस पूरे समुदाय के साथ हैं जो इस भयानक घटना से स्तब्ध है। किसी को भी अपनी पूजा की जगह पर असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। मैं एडमोंटन पुलिस सर्विस को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

August 22, 2026

कौन है हमलावर?

पुलिस ने पुष्टि की है कि 27 साल के संदिग्ध का हिंसक अपराधों का इतिहास रहा है और उसे हाल ही में गंभीर मारपीट और शांति बनाए रखने वाले अधिकारी (पीस ऑफिसर) पर हमले की सजा काटने के बाद एक फेडरल सेंटर से रिहा किया गया था। बताया गया है कि घटना से पहले वह अपने तय 'हाफवे हाउस' (सुधार गृह) में रिपोर्ट करने में नाकाम रहा था।

दो लोग जख्मी

नानकसर गुरुद्वारे में शुक्रवार सुबह करीब 5:05 बजे अधिकारियों को 14 स्ट्रीट और हॉर्सहिल रोड के पास नानकसर सिख गुरुद्वारे के अंदर चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। EPS के मुताबिक, संदिग्ध गुरुद्वारे में घुसा और प्रार्थना स्थल तक जाने की कोशिश की। स्टाफ द्वारा रोके जाने पर स्थिति बिगड़ गई, आरोपी ने चाकू से दो लोगों पर हमला बोल दिया। यह घटना तब हुई जब एक व्यक्ति की शादी की रस्म से पहले सुबह की प्रार्थना (अरदास) के लिए लोग पहुंचे थे।
 

यह भी पढ़ें: कंगाल पाकिस्तान का बुरा हाल... UAE तो छोड़िए दोस्त सऊदी ने भी नहीं बख्शा
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 22 August 2026 at 08:35 IST