अपडेटेड 15 May 2025 at 17:37 IST
54 साल की उम्र में 180 बच्चों का पिता... लेकिन अब लगा झटका, किसी को क्यों नहीं कह पाएगा अपनी संतान?
Serial Sperm Donor: अमेरिका के सीरियल स्पर्म डोनर रॉबर्ट एल्बन (Robert Albon) को ब्रिटेन के एक फैमिली कोर्ट ने कस्टडी राइट्स देने से मना कर दिया है।
Serial Sperm Donor: अमेरिका के सीरियल स्पर्म डोनर रॉबर्ट एल्बन (Robert Albon) को ब्रिटेन के एक फैमिली कोर्ट ने कस्टडी राइट्स देने से मना कर दिया है। द मेट्रो ने इसकी जानकारी दी। 54 वर्षीय रॉबर्ट एल्बन को ऑनलाइन "जो डोनर" के नाम से जाना जाता था। उसने अनियमित शुक्राणु दान (स्पर्म डोनेशन) के जरिए दुनियाभर में 180 से ज्यादा बच्चों के पिता होने का दावा किया है। हालांकि, फिर भी कोर्ट ने उसे पिता होने का अधिकार नहीं दिया।
पोर्टल के अनुसार, स्पर्म डोनेशन के बाद रॉबर्ट एल्बन उन महिलाओं के साथ भी संपर्क बढ़ाने की कोशिश करता रहा। उत्तरी इंग्लैंड में दो युवा लड़कियों के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए एल्बन के आवेदन को खारिज कर दिया गया था। उस पर उन्हें कंट्रोल और शोषण करने का आरोप लगाया गया।
180 बच्चों के बाद भी नहीं मिला पिता का अधिकार
कोर्ट ने बताया कि कैसे एल्बन ने पहले तो डोनेशन के समय पर महिलाओं को ये कहते हुए गुमराह किया कि वो ही बच्चों की जिंदगी में उसकी दखलअंदाजी पर फैसला लेंगी। हालांकि, बाद में बच्चों पर कानूनी दावा करते हुए एल्बन अदालत पहुंच गया। एक महिला ने आरोप लगाया कि इससे वो काफी तनाव में रहने लगी है। कोर्ट अनियमित शुक्राणु दान के लिए रॉबर्ट को फटकार लगा चुकी है।
विदेशी मीडिया की माने तो, रॉबर्ट एल्बन से स्पर्म लेने वाली यूके की ज्यादातर महिलाएं ‘कमजोर या लेस्बियन थीं’। दो मामलों में दो बच्चे तभी कंसीव हो पाए थे जब एल्बन ने उनकी मां के साथ ‘यौन संबंध’ बनाया। तब कोर्ट ने डोनर की नीयत पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या वो ऐसा कर सकता है।
स्पर्म डोनर को क्यों नहीं मिली कस्टडी?
कोर्ट ने सवाल किया कि ‘क्या एल्बन को यह जानकर संतुष्टि मिलती है कि धरती पर उसके बहुत से बच्चे घूम रहे हैं?’ उसने इंग्लैंड और वेल्स की पांच महिलाओं को भी मुकदमेबाजी के जरिए ‘कंट्रोल’ करने की कोशिश की जिनके पास उसके बच्चे थे।
जज ने कहा कि एल्बन को री-रजिस्टर्ड बर्थ सर्टिफिकेट में एक बच्चे का बाप घोषित किया जा सकता है लेकिन ना उसे पिता होने का अधिकार मिलेगा और ना ही उनसे संपर्क कर पाएगा। जज ने कहा कि कैसे एल्बन का भरोसा नहीं किया जा सकता। वो अन्य परिवार के साथ कभी भी दूसरे देश शिफ्ट हो सकता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 15 May 2025 at 17:37 IST