अपडेटेड 25 August 2023 at 16:51 IST
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ी खबर, G-20 में नहीं शामिल होंगे पुतिन, सैन्य अभियान पर करेंगे फोकस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 समिट का आयोजन सितंबर में होने जा रहा है। क्रेमलिन के हवाले से खबर है कि जी20 में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत नहीं आ रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 समिट का आयोजन सितंबर में होने जा रहा है। क्रेमलिन के हवाले से खबर आई है कि जी20 में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत नहीं आ रहे हैं। हालांकि रूस के प्रथिनिधि समिट में हिस्सा लेंगे। भारत जी20 समिट 2023 का आयोजन देश में कई जगहों पर कर रहा है।
खबर में आगे पढ़ें:
- भारत नहीं आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन
- क्रेमलिन प्रक्ता दिमित्री ने दी जानकारी
- पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट है जारी
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि रूसी के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी20 में शामिल होने के लिए भारत जाने की योजना नहीं बना रहे हैं। उन्होंने बतया बताया कि रूसी नेता का ध्यान वर्तमान में विशेष सैन्य अभियान पर है, हालांकि रूस की तरफ से समिट में प्रतिनिधित्व किया जाएगा।
ICC ने पुतिन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ क्राइम ने मार्च 2023 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। हालांकि रूस ने उस वक्त वारंट का मजाक उड़ाते हुए इसे टॉयलेट पेपर बताया था। पुतिन ताकतवर नेताओं में से एक हैं, और जब तक वो रूस में हैं तब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
ऐसे में अगर वे रूस को छोड़ते हैं तो उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। बता दें, पुतिन के ऊपर पहले से ही दूसरे देशों में आने-जाने पर पहले ही कई तरह के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगे हुए हैं।
ब्रिक्स सम्मेलन में पुतिन ने वर्चुअली लिया हिस्सा
22 से 24 अगस्त के बीच जोहान्सबर्ग में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपित ब्लादिमीर पुतिन ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। ICC ने पुतिन के ऊपर गैरकानूनी तरीके से यूक्रेनी बच्चों को निर्वासित करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो लिहाजा, इस वजह से पुतिन की जगह रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए। खबर आ रही थी कि अगर पुतिन दक्षिण अफ्रीका आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। हालांकि इसपर साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति ने कहा, "रूस ने इस बात को बिल्कुल साफ कर दिया है कि अगर व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार किया गया तो ये जंग का ऐलान होगा। हमारे देश के संविधान के लिए रूस के खिलाफ युद्द में शामिल होना उचित नहीं होगा।"
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 25 August 2023 at 16:50 IST