अपडेटेड 19 February 2026 at 13:33 IST
Indian-Origin Nurse Attacked: 'इंडियन डॉग, GO BACK', ऑस्ट्रेलिया में सिख युवक पर नस्लीय टिप्पणी के बाद हमला, टूटी नाक की हड्डी
Man assault in Australia: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 22 साल के भारतीय सिख नर्स हरमनप्रीत सिंह पर नस्लीय हमला हुआ है। तीन अज्ञात युवकों ने उसे घेरकर भद्दी बातें रहीं। फिर इतनी बुरी तरह मारा कि हरमनप्रीत की नाक की हड्डी टूट गई।
Indian Student attacked in Australia: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासियों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब ताजा मामला मेलबर्न के जिलॉन्ग से सामने आया है, जहां एक 22 साल के सिख नर्स पर तीन लोगों ने अटैक कर दिया। इस दौरान उसे गालियां दी गई, भद्दी बातें बोली गई। हमले में युवक की नाक टूट गई।
मामला मंगलवार (17 फरवरी) रात जिलोन्ग के कोरियो इलाके का बताया जा रहा है। पीड़ित का नाम हरमनप्रीत सिंह है। वह रोज की तरह जिम में वर्कआउट करने गया था। करीब रात 11 बजे जिम से निकलते समय तीन अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया।
पहले दी गालियां, फिर…
पीड़ित हरमनप्रीत के मुताबिक उन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे 'इंडियन डॉग' तक कहा और बोले कि जहां से आए हो, वहां वापस चले जाओ। इसके बाद एक शख्स ने अपना सिर हरमनप्रीत की नाक पर जोर से देकर मारा।
नाक पर किया जोरदार हमला
स्थानीय मीडिया के अनुसार, हरमनप्रीत ने बताया, "वह मेरे चेहरे के बहुत करीब आ गया और फिर अचानक पीछे हटकर अपना सिर मेरी नाक पर मार दिया।" हमला इतना जोरदार था कि हरमनप्रीत की नाक की हड्डी टूट गई और चेहरे से खून की धार बहने लगी। हमलावर उसे इसी हालत में तड़पता हुआ छोड़कर तुरंत वहां से भाग गए।
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि हरमनप्रीत की नाक की हड्डी बुरी तरह डैमेज हो चुकी है और अब उसकी सर्जरी करनी पड़ेगी।
‘मुझे नहीं पता जिम वापस जाऊंगा या नहीं…’
इस घटना से हरमनप्रीत और उनका पूरा परिवार सदमे में हैं। युवक ने बताया कि घटना से उन पर मानसिक रूप से गहरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं जिम वापस जा पाऊंगा या नहीं। अब मुझे सुरक्षित महसूस नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पहुंचा 12वीं का छात्र, गेट पर पहुंचते ही बिगड़ी तबीयत, हुआ बेहोश... हार्ट अटैक से मौत की आशंका
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 13:33 IST