महिलाओं ने बंगाली स्टाइल में उतारी आरती, फिर त्रिशूल... स्वीडन में PM मोदी का ऐसे हुआ स्वागत, हाथ जोड़कर मुस्कुराते रहे प्रधानमंत्री; VIDEO

PM मोदी की स्वीडन के गुटेनबर्ग के होटल में ठहरे हैं। इस होटल में उनके कदम रखते ही प्रवासी भारतीयों ने पारंपरिक बंगाली लोक नृत्य और आरती के साथ प्रधानमंत्री का बेहद जोरदार स्वागत किया। यहां भारत की समृद्ध सांस्कृतिक झलक देखकर पीएम मोदी भावविभोर हो गए।

After BJP's Bengal Victory, PM Modi Gets Grand Bengali-Style Reception in Sweden’s Gothenburg | Image: ANI

PM Modi Welcomed with Traditional Bengali cultural performance: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की शाम अपने दो दिवसीय दौरे के तहर स्वीडन पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। गुटेनबर्ग के होटल में कदम रखते ही प्रवासी भारतीयों ने पारंपरिक बंगाली लोक नृत्य और आरती के साथ पीएम का गर्मजोशी से वेलकम किया।

इस दौरान कलाकारों ने हाथ में त्रिशूल और रौद्र रूप धारण कर मां काली के शक्तिशाली और ऊर्जावान स्वरूप का अद्भुत प्रदर्शन किया। स्वीडन की धरती पर भारत की समृद्ध और सांस्कृतिक की झलक देखकर पीएम मोदी भावविभोर हो गए। उन्होंने हाथ जोड़कर और ताली बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

पीएम मोदी के विमान को किया एस्कॉर्ट

इससे पहले पीएम मोदी का विमान जैसे ही स्वीडन के एयरस्पेस में दाखिल हुआ, स्वीडिश ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने उनके विमान को एस्कॉर्ट कर लिया। इन विमानों ने भारतीय प्रधानमंत्री के विमान को सुरक्षा घेरा देते हुए गोथेनबर्ग एयरपोर्ट तक पहुंचाया।

स्वीडन के PM ने भारतीय पीएम का किया स्वागत

पीएम मोदी के स्वीडन आगमन पर स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने एक्स पर हिंदी में ट्वीट कर लिखा, 'मेरे मित्र, स्वीडन में एक बार फिर आपका हार्दिक स्वागत है। दो लोकतंत्र, एक मजबूत संबंध।'

पीएम मोदी ने यूं जताया आभार

इस भव्य स्वागत और सम्मान के लिए पीएम मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन का आभार जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'गॉथेनबर्ग हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के खुद आने के विशेष भाव के लिए मैं प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन का आभारी हूं। इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान भारत-स्वीडन की मित्रता को और सुदृढ़ करने के लिए मैं उत्सुक हूं।'

यह भी पढ़ें: स्वीडन में PM मोदी का भव्य स्वागत, हवा में फाइटर जेट्स ने दी 'सलामी', एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 May 2026 at 19:56 IST