अपडेटेड 25 February 2026 at 07:26 IST
आज से 2 दिन के इजरायल दौरे पर PM मोदी, इजरायली संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री, 'दोस्त' नेतन्याहू से होगी मुलाकात
PM Modi in Israel: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी 9 साल बाद इजरायल जा रहे हैं। वह यहां संसद 'नेसेट' को संबोधित करेंगे। साथ ही उनकी नेतन्याहू संग द्विपक्षीय वार्ता भी होगी।
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (25 फरवरी) से दो दिनों के इजरायल दौरे पर हैं। वह नेतन्याहू के निमंत्रण पर 9 साल के बाद यहां का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी साल 2017 में इजरायल गए थे। प्रधानमंत्री यहां करीब 30 घंटे रुकेंगे। इस दौरान इजरायली संसद को भी संबोधित करेंगे। वह यहां नेतन्याहू के साथ विभिन्न मुद्दों पर व्यापक वार्ता करेंगे।
पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुई अहम तरक्की का रिव्यू करेंगे। इसके अलावा साइंस और टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस और सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, वॉटर मैनेजमेंट, ट्रेड और इकॉनमी और लोगों के बीच लेन-देन जैसे सहयोग के अलग-अलग क्षेत्रों में आगे के मौकों पर चर्चा करेंगे।
थोड़ी देर में दिल्ली से होंगे रवाना
दो दिवसीय इजरायल यात्रा के लिए पीएम मोदी सुबह दिल्ली से निकलेंगे। वह दोपहर में इजरायली संसद 'नेसेट' को संबोधित करेंगे। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री करेंगे। नेसेट को भारतीय झंडे के रंगों में रंगा गया है।
इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। शाम में पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। पीएम मोदी के लिए नेतन्याहू डिनर की भी मेजबानी करेंगे।
इसके बाद गुरुवार (26 फरवरी) को पीएम मोदी यहूदी नरसंहार स्मारक का दौरा करेंगे और वहां श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही वह इजरायल के राष्ट्रपति हर्जोग से भी मिलेंगे।
भारत-इजरायल के बीच हो सकती हैं कई डील पर चर्चा
पीएम मोदी के इस दौरे पर भारत और इजराइल के बीच हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत होने की संभावना है, जिसमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं।
9 साल पहले किया था दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेतन्याहू के बीच गहरी दोस्ती किसी से छिपी नहीं हैं। जहां प्रधानमंत्री 2017 में इजरायल दौरे पर गए थे, तो नेतन्याहू ने भी 2018 में भारत का दौरा किया था। दोनों नेताओं के बीच कई बार फोन के जरिए भी बातचीत हुई है। पिछले साल 10 दिसंबर और 7 जनवरी को पीएम मोदी और नेतन्याहू ने एक दूसरे से कॉल के जरिए बातचीत की थी।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 07:26 IST