पनामा में फिर कांपी धरती, 7.7 के बाद अब आया इतनी तीव्रता का भूकंप; दहशत में आए लोग
पनामा में आज सुबह 4 बजकर 60 मिनट पर फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Panama Earthquake: पनामा में मंगलवार, 13 अक्टूबर की सुबह एक बार फिर भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है।
भूकंप भारतीय समयानुसार, सुबह 4 बजकर 50 मिनट 37 सेकंड पर आया। NCS के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। देश का दक्षिणी तट अभी पिछले शुक्रवार को आए दो विनाशकारी भूकंपों से उभरा भी नहीं था कि एक और ताजा झटका महसूस किया गया है। यह भूकंप ऐसे समय में आया है, जब प्रभावित इलाके में लगातार आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
शुक्रवार को भी दो जबरदस्त भूकंप
शुक्रवार को देश के दक्षिणी तट पर दो जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इन भूकंप की तीव्रता 7.6 और 7.7 दर्ज की गई।
कहां था भूकंप का केंद्र?
शुक्रवार को आए भीषण भूकंप का केंद्र पनामा के हेरेरा प्रांत में स्थित 'पितालोजा अरिबा' नामक सुदूर इलाके से लगभग 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसकी गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई थी। भूकंप का केंद्र सतह के इतने नजदीक होने के कारण झटके बेहद तीव्र महसूस किए गए।
इमारतों को पहुंचा नुकसान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से कई इलाकों, घरों, स्कूलों, सरकारी इमारतों समेत अन्य को नुकसान पहुंचा था। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि भूकंप के कारण कुछ लोगों को मामूली चोटें आई थीं। उस समय तक किसी की मौत या लापता होने की खबर नहीं थी।
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे प्रभावित; घर से निकलने से पहले देखें डायवर्जन
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 13 October 2026 at 08:18 IST