North Korea ने दक्षिण कोरिया पर किया हमला, दागी 200 मिसाइलें; साउथ कोरिया ने कहा- जवाब देंगे

नॉर्थ कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर हमला बोल दिया है। किम जोंग ने आक्रमक कार्रवाई करते हुए दक्षिण कोरिया पर 200 से अधिक मिसाइलें दागी है।

नॉर्थ कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर किया हमला | Image: Republic

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक बार फिर आमने-सामने है। नॉर्थ कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर हमला बोल दिया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार सुबह 200 से अधिक गोले दागे हैं। गोले उत्तरी सीमा रेखा (एनएलएल) के उत्तर में गिरे, जो दोनों कोरिया के बीच वास्तविक समुद्री सीमा है।

खबर में आगे पढ़ें:

  • North Korea ने दक्षिण कोरिया पर किया हमला
  • समुद्री सीमा पर दागें गए 200 गोले
  • दक्षिण कोरिया ने दी उत्तर कोरिया को धमकी 

North Korea ने दक्षिण कोरिया पर किया हमला

उत्तर कोरिया ने इस बार दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा को निशाना बनाया है। किम जोंग ने आक्रमक कार्रवाई करते हुए दक्षिण कोरिया पर 200 से अधिक मिसाइलें दागी है। हालांकि हमले के कारण दक्षिण कोरिया से किसी नुकसान की खबर नहीं आई है। दोनों कोरियाई देशों के बीच वास्तविक समुद्री सीमा पर यह हमला किया गया है।

समुद्री सीमा पर दागें गए 200 गोले

दक्षिण कोरिया की सेना ने बयान जारी कर इस हमले की पुष्टि की है। सेना ने बताया कि किंम जोंग की तरफ से इसबार समुद्री तट को निशाना बनाया गया है। उत्तर कोरियाई सेना ने कार्रवाई करते हुए अपने पश्चिमी तट से दक्षिण कोरियाई द्वीपों बैकनयोंग और येओनपयोंग के पास 200 से अधिक तोपखाने गोले दागे।

हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे-दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया ने कहा कि वो इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। एक स्थानीय अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि यह हमला तब हुआ है जब दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया के साथ अपनी सीमा के पास एक द्वीप येओनप्योंग को खाली करने का आदेश दिया।

 दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की संभावना

बता दें कि इससे पहले साल 2010 में उत्तर कोरियाई तोपखाने ने येओनपयोंग द्वीप पर कई बार गोलीबारी की, जिसमें दो नागरिकों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जो 1953 में कोरियाई युद्ध समाप्त होने के बाद से अपने पड़ोसी पर सबसे भारी हमलों में से एक था। हमले के बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: जोरदार भूकंप के बाद Japan में कैसे हैं हालात?

 

 

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 5 January 2024 at 10:53 IST