Nepal Flood: पुल टूटा, गांव डूबे... नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; बिहार के कई जिलों में अलर्ट

भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नेपाल में भारी तबाही मच गई है। नदी के तेज बहाव अपने साथ गाड़ियां, पुल, टावर और इमारतें सब बहा ले गईं। अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही | Image: ANI/X

नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई फ्लैश फ्लड ने जमकर तबाही मचा दी है। रसुवा जिले की भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से गाड़ियां, पुल, टावर और इमारतें सब बह गईं। काठमांडू पोस्ट के अनुसार अब तक कम से कम 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 25 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। नेपाल सेना रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। नेपाल के बाढ़ को देखते हुए बिहार के कई जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तरी रसुवा में तिब्बत क्षेत्र से निकलने वाली भोटेकोशी नदी का जलस्तर सुबह करीब 9 बजे अचानक बढ़ना शुरू हुआ। इससे सड़के, पावर प्लांट, बिजली ट्रांसमिशन लाइनों और सब-स्टेशनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, 7 की मौत

सीमा आउटपोस्ट पर तैनात नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) के चार जवान फ्लैश फ्लड के बाद लापता बताए जा रहे हैं। अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि कई लोग लापता हैं। 

August 26, 2026

नेपाल पुलिस ने की लोगों से ये अपील

बाढ़ अब धाडिंग-गलछी इलाके तक पहुंच गई है और अगले कुछ घंटों में मुगलिन को पार करने की आशंका है। अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे त्रिशूली नदी के किनारे की बस्तियों, बाजारों, पृथ्वी हाईवे और मुगलिन-नारायणघाट हाईवे के आसपास के क्षेत्रों को तुरंत खाली कर दें तथा सुरक्षित स्थानों पर हाई अलर्ट के साथ रहें।

August 26, 2026

सोशल मीडिया पर बाढ़ के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें गाड़ियां बहती नजर आ रही हैं, पुल टूट गए हैं, लोग चीख-चिल्ला रहे हैं और कई घर मलबे में तब्दील हो गए हैं। भोटेकोशी नदी अपने साथ सबको बहा को ले जा रही है। बड़ी-बड़ी इमारत ताश के पत्तों की तरह बह रही है।

August 26, 2026

बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी

नेपाल की इस आपदा के बाद बिहार भी हाई अलर्ट पर है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए।

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। सभी जिलाधिकारियों को नदी के जलस्तर, तटबंधों, निचले इलाकों, पुल-पुलियों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने तथा स्थानीय समुदाय को समय पर अलर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  चिराग पासवान ने नई टीम का किया ऐलान, जानें किस-किस को मिली जगह

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 August 2026 at 14:58 IST