Mia Khalifa Video: मिया खलीफा का छलका दर्द, वीडियो ने हिला दिया सोशल मीडिया, बोलीं कब रुकेगी जंग

Mia Khalifa Video: मिया खलीफा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लेबनान में बढ़ती हिंसा और हवाई हमलों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने दर्द और डर बयां करते हुए पूछा है कि ये जंग कब खत्म होगी।

Mia Khalifa Video | Image: instgaram

Mia Khalifa Video: मिडिल ईस्ट में बीते कई दिनों से तनाव बना हुआ है। इसी बीच लेबनान और अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी मिया खलीफा ने एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह वीडियो फूट- फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने जंग के हालातों को बेहद डरावना बताया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने वीडियो में और क्या बोला है।

मिया खलीफा का वीडियो में छलका दर्द

मिया खलीफा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने अपनी आंखों के सामने हमले होते हुए देखे हैं। उन्होंने बताया कि हालात इतने डरावने  हैं कि उन्हें शब्द भी नहीं मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आ रही फोटो और वीडियो को देखना उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण बन गया है। मिया खलीफा ने दावा किया है कि एक ही दिन में कुछ मिनटों के अंदर ही सैकड़ों हमले हुए, जिनमें रिहायशी इलाके, स्कूल और अस्पताल भी निशाने पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह से तनाव और हिंसा का माहौल बना हुआ है कि लोगों  को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। मिया ने रोते हुए पूछा है कि यह सब कर खत्म होगा।

 

सीजफायर के बावजूद भी नहीं रुक रहे हमले

मिया खलीफा ने अपने वीडियो में बताया है कि अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के लिए युद्धविराम घोषणा के बावजूद भी तनाव कम नहीं हुआ है। इजरायल और हिजबुल्लाह  के बीच जंग अभी भी जारी है। हालात और भी खराब हो गए हैं, जिससे शांति की उम्मीद तो नजर ही नहीं आ रही है।

इजरायली हमले और भारी नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान में हुए हवाई हमलों में बड़े पैमाने पर जान- माल का हर्जाना हुआ है। नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, बेरूत, बेका घाटी, माउंट लेबनान और दक्षिणी इलाकों में हुए हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजरायल रक्षा बल ने इन हमलों को हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कार्रवाई बताया है। उनका कहना है कि यह ऑपरेशन दक्षिणी लेबनान में बफर जोन बनाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। वहीं ईरान की ओर से भी कहा गया है कि लेबनान में हमले रुकना किसी भी शांति योजना के लिए जरूरी शर्त है।

यह भी पढ़ें: 'मैं कर्ज के बोझ से दब गया, जिहादी जेल जाएगा',सनोज मिश्रा ने लिया संकल्प

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 10 April 2026 at 07:19 IST