अपडेटेड 11 March 2026 at 08:41 IST
Switzerland Bus Fire: अंदर घुसा और खुद पर पेट्रोल छिड़क..., आग के गोले में तब्दील हुई पूरी बस, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत-VIDEO
स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक पोस्ट बस में आग लगने से 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है जो काफी भयावह है।
स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न से लगभग 20-25 किलोमीटर पश्चिम स्थित छोटे से कस्बे केरजर्स में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक डाक बस (PostBus) में भीषण आग लगने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। घायलों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हेलीकॉप्टर और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना का वीडियो सामने आया है, जो काफी भयावह है।
यह भीषण हादसा केरजर्स में शाम करीब 6:25 बजे हुई। फ्रिबोर्ग कैंटन पुलिस के प्रवक्ता फ्रेडरिक पापॉक्स ने बताया कि बस ड्यूडिंगेन से केरजर्स की ओर आ रही थी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस मिनटों में आग की चपेट में आ गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बस की खिड़कियों से उठती आग की ऊंची लपटें और काला धुआं देखा जा सकता है।
बस के अंदर घुसकर खुद पर छिड़का पेट्रोल
बस में लगी आग इतनी तेजी से फैल गई कि लोगों को भागने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस ने इसे आपराधिक जांच के दायरे में ले लिया है, क्योंकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार, एक व्यक्ति ने बस के अंदर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में जानबूझकर किया गया कृत्य माना जा रहा है।
धूं-धूं कर जली बस
फ्रायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। यह बस स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय डाक सेवा से संबद्ध पोस्टबस कंपनी की क्षेत्रीय परिवहन सेवा थी, जो ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन का महत्वपूर्ण माध्यम है।
यह भी पढ़ें: खाड़ी में जारी संकट के बीच G7 देशों की आपात बैठक आज
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 08:41 IST