अपडेटेड 24 November 2022 at 19:31 IST

मेजर गौरव आर्य ने नए पाकिस्तान आर्मी चीफ की नियुक्ति को किया डिकोड, बोले- ‘What A Circus!’

पाकिस्तान को नया आर्मी चीफ गया है। पाकिस्तान ने नए सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल सैयद असीम मुनीर की नियुक्ति किया है।

Image: AP/Republic World | Image: self

पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) को नया आर्मी चीफ (New Army Chief) मिल गया है। पाकिस्तान ने नए सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल सैयद असीम मुनीर (Lieutenant General Syed Asim Munir) की नियुक्ति की है। लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर आर्मी चीफ कमर जावेद वाजवा (General Qamar Javed Bajwa) की जगह लेंगे। पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ की नियुक्ति को मेजर गौरव आर्य (रिटायर्ड) (Major Gaurav Arya) (Retd.) ने ‘सर्कस’ करार दिया है। 

पाकिस्तान में चल रहे सियासी संकट की ओर इशारा करते हुए मेजर आर्य ने कहा कि “पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के अगले कदम पर ध्यान देना दिलचस्प होगा क्योंकि उन्होंने शरीफ सरकार को धमकी दी है कि वो 26 नवंबर को रावलपिंडी पहुंच रहे हैं।”  

रिपब्लिक टीवी से खास बातचीत में मेजर गौरव आर्य (रिटायर) ने कहा कि पाकिस्तान में कितना सर्कस चल रहा है। सेना प्रमुख की नियुक्ति हो रही है, लोग सड़कों पर हैं, राजनीतिक दल आपस में लड़ रहे हैं। ये सर्कस नहीं तो क्या है।”

पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल सैयद असीम मुनीर की नियुक्ति के पीछे के मकसद के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि “इमरान खान ने 26 नवंबर को रावलपिड़ी पहुंचने की धमकी दी है। उधर शरीफ सरकार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नए आर्मीचीफ की नियुक्ति करेंगे।”

“अब 26 नवंबर को इमरान खान का अगला कदम देखना दिलचस्प होगा क्योंकि उन्होंने हजारों लोगों को अपने साथ रावलपिंडी में बुलाया है। पाकिस्तान में जो हो रहा है वह एक बकवास है। नवाज शरीफ को देश से बाहर निकालने के लिए जनरल बाजवा जिम्मेदार थे। उन्होंने इमरान खान को देश में उनकी सरकार बनाने में मदद की और अब जब वह रिटायर हो रहे हैं, तो उन्होंने अचानक अपने पद की नैतिकता नजर आने लगी।”

 

पाकिस्तान को मिला नया आर्मी चीफ

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल सैयद असीम मुनीर को देश का नया सेना प्रमुख नियुक्त किया। लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर आर्मी चीफ जनरल क़मर जावेद बाजवा की जगह लेंगे। बाजवा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहे हैं। जनरल बाजवा की सेना प्रमुख के पद पर नियुक्ति साल 2016 में हुई थी। साल 2019 में उन्हें इमराम सरकार ने तीन साल का सेना विस्तार दिया था।  

इसे भी पढ़ें: Pakistan को मिला नया सेना प्रमुख, जानिए कौन हैं Qamar Javed Bajwa की जगह लेने वाले Lt Gen Asim Munir?

बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर, जनरल बाजवा के बाद दूसरे सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं। नए सेना प्रमुख की नियुक्ति के अलावा लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया जाएगा और वह जनरल नदीम रजा की जगह लेंगे। शहबाज शरीफ ने फैसले पर मंजूरी के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के पास भेजा है।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 24 November 2022 at 16:35 IST